नाबार्ड Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल की तीन ग्राम पंचायतों में 435 एकड़ भूमि पर लगे 76,000 से अधिक सेब के पौधे
शिमला- डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के विस्तार शिक्षा निदेशालय  में पहाड़ी कृषि एवं ग्रामीण विकास एजेंसी(हार्प), शिमला द्वारा एक अनुभव-साझाकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिला किन्नौर के निचार विकास खंड के रूपी, छोटा कम्बा और नाथपा ग्राम पंचायतों के 34 किसानों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर जीएम नाबार्ड डॉ. सुधांशु मिश्रा मुख्य अतिथि रहे जबकि नौणी विवि के अनुसंधान निदेशक डॉ रविंदर शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. आर एस रतन ने कहा कि यह कार्यक्रम एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के तहत रूपी, छोटा कम्बा और नाथपा ग्राम पंचायतों में वर्ष 2014 से आयोजित किया जा रहा है। परियोजना को नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित किया गया है और इसे हार्प द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

उन्होंने यह बताया कि यह एक बागवानी आधारित आजीविका कार्यक्रम है जिसे किसानों की भागीदारी से लागू किया गया है। इन तीन ग्राम पंचायतों में 435 एकड़ भूमि पर 76,000 से अधिक सेब के पौधे लगाए गए हैं और 607 परिवार लाभान्वित हुए हैं।

डॉ. सुधांशु मिश्रा ने यह  भी  कहा कि नाबार्ड हमेशा सामाजिक-आर्थिक उत्थान कार्यक्रमों के संचालन में आगे रहा है। उन्होंने इस कार्यशाला में भाग लेने वाले किसानों से अपने सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने का आग्रह किया।

अनुसंधान निदेशक डॉ. रविंदर शर्मा और विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. दिवेंद्र गुप्ता ने नाबार्ड और हार्प के प्रयासों की सराहना की और किसानों को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय किसानों को तकनीकी रूप से समर्थन देने के लिए हमेशा तैयार है।

डॉ. नरेद्र कुमार ठाकुर ने कहा कि हार्प ने कृषक समुदाय के समन्वय से दुर्गम क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में काम किया है। इस अवसर पर एक किसान-वैज्ञानिक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया जिसमें भाग लेने वाले किसानों के तकनीकी प्रश्नों को संबोधित किया गया।

The post हिमाचल की तीन ग्राम पंचायतों में 435 एकड़ भूमि पर लगे  76,000 से अधिक सेब के पौधे appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल ने प्रस्तावित की 5700 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना
मुख्यमंत्री ने की सोलन, सिरमौर व शिमला ज़िला के विधायकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता

शिमला- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 के लिए प्रदेश की 5700 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना प्रस्तावित है, जो वर्तमान वित्त वर्ष से 500 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें 9.61 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जो राज्य की विकास दर 7.7 प्रतिशत से अधिक है।

उन्होंने कहा कि विधायकों की प्राथमिकताओं को पूरा करने के तहत नाबार्ड द्वारा 470 करोड़ रुपये की राशि की विस्तृत परियोजना रिपोर्टों को स्वीकृति प्रदान की है।  1100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पहले ही नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेजी गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि कार्यान्वित की जा रही नई योजनाओं का सामाजिक आॅडिट किया जाए ताकि इसके फायदे व नुकसान के कारणों की  महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। इससे शुरूआत में ही सही करने का अवसर प्राप्त होगा और समय की भी बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने शिमला तथा कुल्लू में कार्यान्वित अटल मिशन फाॅर रेजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन (अमृत) योजना, कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना तथा कई अन्य योजनाओं के सामाजिक आॅडिट पर बल दिया। उन्होंने सभी विकासात्मक परियोजनाओं को सुनियोजित समय सीमा के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को नई दिल्ली में आयोजित स्टेट आॅफ स्टेट कनक्लेव के दौरान बड़े राज्यों में शिक्षा तथा समग्र विकास में श्रेष्ठ घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में चम्बा, हमीरपुर तथा नाहन में तीन मेडिकल काॅलेजों के साथ-साथ 168 से अधिक स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं। राज्य सरकार द्वारा मण्डी के नेर चैक स्थित ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज का अधिग्रहण भी किया गया है।

उन्होंने कहा कि बेराज़गार युवाओं के कौशल विकास के लिए 500 करोड़ रुपये की कौशल विकास भत्ता योजना कार्यान्वित की गई है। इस योजना के तहत 1.52 लाख युवा लाभान्वित हुए हैं। इसके अतिरिक्त एशियन विकास बैंक द्वारा 640 करोड़ रुपये की सहायता राशि से युवाओं को औद्योगिक घरानों तथा आवश्यकता के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कौशल विकास निगम स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में नए उद्योगों को स्थापित करने के लिए प्रक्रिया का सरलीकरण किया है, ताकि रोजगार के अधिक अवसर सृजित हो। इसके लिए मुख्यमंत्री स्टार्ट-अप योजना कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बद्दी में कौशल विकास केन्द्र भी स्थापित किया गया है।

उन्होंने वन स्वीकृति मामलों में तेजी लाने के निदेश दिए। वन विभाग के कर्मचारी सरकार का हिस्सा हैं और उनका यह दायित्व बनता है कि विकास कार्य में तेजी लाने के लिए शीघ्र वन स्वीकृतियां प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे मामलों में  सकारात्मका रवैया अपनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने समय पर कार्य पूरा न करने वाले ठेकेदारों को बदलने के निदेश दिए। उन्होंने कहा कि धर्मपुर-कसौली सड़क को चैड़ा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न आकार की पानी की पाइपें खरीदने को भी कहा ताकि लोगों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध करवाए जा सकें।

प्रदेश सरकार ने राज्य में 228 मुख्य पेयजल योजनाओं की समीक्षा की है और इसके लिए 50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 25 करोड़ रुपये पहले ही जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने विभागों को विधायकों की प्राथमिकताओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क परियोजना की तुरंत मंजूरी सुनिश्चित बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग, वन व राजस्व विभाग के अधिकारियों की नियमित बैठकें करने को भी कहा। उन्होंने सिंचाई योजनाओं व हैंडपम्पों का सही रख-रखाव सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बार-बार मुरम्मत की जाने वाली पुरानी पम्पिंग मोटरों को नई मोटरों से बदलने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हमेशा ही विधायकों व उनकी विकासोन्मुखी प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए तैयार रहते हैं।

The post हिमाचल ने  प्रस्तावित की 5700 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना appeared first on हिमाचल वॉचर.

नोटबन्दी के बाद 20% से बढ़कर 40% हुई डिजिटल पेमेंट्स, केन्द्र ने हिमाचल को दिया कैशलेस इकोनॉमी प्रोत्साहन पैकेज: बीजेपी
शिमला- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रेमा चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा डिजिटल और कैशलेस इकोनॉमी को प्रोत्साहन का जो पैकेज दिया गया है यह डिजिटल इको सिस्टम में एक मील का पत्थर साबित होगा।

भाजपा ने कहा कि इस पैकेज के अन्तर्गत डिजिटल तरीके से पेमैंट करने पर सार्वजनिक क्षेत्र की पैट्रोलियम कम्पनियां पेट्रोल और डीजल बिक्री पर ग्राहकों को 0.75 प्रतिशत की रियायत देगी। अनुमानित तौर पर प्रतिदिन 1800 करोड़ का पैट्रोल डीजल बेचा जाता है। अभी तक 20 प्रतिशत पेमैंट डिजिटल होती थी  नोटबन्दी के बाद नवम्बर में यह बढ़कर 40 प्रतिशत हो गयी  इस पैकेज के बाद यह आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा।

भाजपा ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल पेमैंट आसान बनाने की दृष्टि से नाबार्ड द्वारा बैंकों को आर्थिक मदद दी जायेगी। 10 हजार से कम आबादी वाले गांव में 2 पीओएस मशीन लगाने का प्रावधान होगा। यह मशीने को-आपरेटिव, दुग्ध सोसाइटी, कृषि का सामान बेचने वाले डीलर के यहां होगी ताकि ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और आम आदमी को भुगतान डिजिटल तरीके से करने में आसानी हो।

ग्रामीण क्षेत्र में नाबार्ड के द्वारा ग्रामीण बैंक और कॉआपरेटिब बैंकों रूपे किसान कार्ड जारी होंगे। बैंको को सलाह दी गई है कि पीओएस ट्रमीनट, मोबाईल पीओएस, माइक्रो एटीएम धारकों से 1000 रू0 प्रतिमाह से ज्यादा किराया न बसुलें जिससे अधिक व्यापारी, छोटे कारोबारे, डिजिटल पेमेंट इको सिसटम से जुड़े।

रेलवे में ऑन लाईन बुकिंग करने वालों का 10 लाख का दुर्घटना बीमा होगा।भाजपा ने कहा कि सरकार के इस कदम से देश के आम आदमी और दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को इस नये सिस्टम में जुड़ने में आसानी होगी।

The post नोटबन्दी के बाद 20% से बढ़कर 40% हुई डिजिटल पेमेंट्स, केन्द्र ने हिमाचल को दिया कैशलेस इकोनॉमी प्रोत्साहन पैकेज:  बीजेपी appeared first on हिमाचल वॉचर.