धर्म परिवर्तन Archives - हिमाचल वॉचर

तमिलनाडु में लावण्या को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद ने स्टालिन सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
शिमला- जनवरी महीने में तमिलनाडु के तंजावुर जिले के सेक्रेड हार्टस ईसाई मिशनरी स्कूल के अंदर जबरन धर्मांतरण करने के दवाब बनाए जाने की वजह से आत्महत्या करने वाली छात्रा लावण्या को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिमला में धरना प्रदर्शन किया।

प्रदेश विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा की “लावण्या के आत्महत्या की इस दुःखद घटना ने ईसाई मिशनरियों ने मिशनरी स्कूलों के अंदर जबरन धर्मांतरण करवाए जाने वाले प्रोपेगेंडा को उजागर कर दिया है और ईसाई मिशनरियों के जबरन धर्मांतरण करवाए जाने की इस घटना से देश का छात्र समुदाय बहुत दुःखी है।

प्रदेश मंत्री ने कहा कि स्कूल प्रशासन की सागया मैरी नाम की नन ने लावण्या को धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब बनाया था परंतु जब लावण्या ने अपने हिंदू धर्म को छोड़कर ईसाई मत में परिवर्तन होने के लिए मना कर दिया तब उस नन द्वारा लावण्या से शौचालय और लेबोरेट्रिस साफ करवाई गई और मारपीट की गई।

लावण्या के साथ बहुत से अत्याचार किए गए जिस से तंग आकर अंत में लावण्या आत्महत्या करने को मजबूर हो गई और मृत्य से पहले एक वीडियो बनाकर स्कूल प्रशासन के धर्म परिवर्तन के प्रोपेगेंडा को उजागर कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले पर जहां तमिलनाडु सरकार को पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाना चाहिए था लेकिन स्टालिन सरकार उस स्कूल के बचाव में खड़ी नजर आ रही है। सरकार की कोई उचित कार्रवाई न किए जाने पर मद्रास हाई कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के आदेश दिए गए लेकिन तमिलनाडु सरकार सीबीआई जांच के खिलाफ न्यायलय में अपील कर दी।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की यह बहुत दुखद है। जबकि पीड़िता का बयान, वीडियो जैसे साक्ष्य मौजूद है बावजूद इसके सरकार मिशनरियों की ओर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी मामले में न्याय की मांग को लेकर जब पिछले कल तमिलनाडु के अंदर जब विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री  निधि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता लावण्या को न्याय दिलवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे तब वहां की सरकार ने आंदोलन कर रहे विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री सहित 37 कार्यकर्ताओं को असंवैधानिक रूप से  गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि  विद्यार्थी परिषद यह  मांग करती है कि इस पूरे मामले में संलिप्त सभी दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए और लावण्या के न्याय की मांग कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को रिहा किया जाए।

The post तमिलनाडु में लावण्या को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद ने स्टालिन सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन appeared first on हिमाचल वॉचर.