देवता जमदग्नि ऋषि Archives - हिमाचल वॉचर

मलाणा गाँव में शराब पीने और मांसाहारी भोजन पर पूर्ण प्रतिबंध, देवता जमदग्नि ऋषि का आदेश
कुल्लू-  कुल्लू जिले का मलाणा गाँव दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र व्यवस्था के लिए जाना जाता है। मलाणा गाँव में देवता जमदग्नि ऋषि के आदेशों को ही सर्वोपरि माना जाता है। मलाणा गाँव के प्राचीन देवता जमदग्नि ऋषि के नए आदेशों के अनुसार अब मलाणा गांव के लोग न ही शराब पी सकेंगे और न ही मांसाहार खा सकेंगे उसमें अंडे भी शामिल है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि मलाणा गांव में देवता जमदग्नि ऋषि का अपना ही अलग कानून चलता है और यहां के लोग देव आदेश को ही सर्वोपरि मानते हैं।

मलाणा गांव में कुछ समय पहले ही आगजनी की घटना घटी थी जिसमें 36 घर आग की भेंट चढ़ गए थे। इस घटना को देवता का प्रकोप माना जा रहा है और यह बात देवता जमलू ने अपने पुजारी के माध्यम से ग्रामीणों को बताई है।

उन्होंने कहा कि गांव में लोग उनके कानूनों की अवहेलना कर रहे हैं। शराब के साथ मांस का भी प्रयोग किया जा रहा है जिसके चलते देवता ने ग्रामीणों को अग्निकांड के रूप में सजा दी है।

देवता जमलू ने अब अपने नए आदेश में गांव में शराब और मांस के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। नए आदेशों पर ग्रामीणों ने सहमति जताते हुए अब गांव में शराब व मांसाहारी भोजन न खाने का निर्णय लिया है।

पंचायत के प्रधान राजू राम ने बताया है कि देवता के आदेशों का सख्ती से पालना किया जाएगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ जुर्माने के रुप में 1100 रुपये से लेकर 11000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा गांव में शराब पीने और बेचने वाले का हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाएगा।

आपको बता दें कि मलाणा गांव दुनिया के सबसे प्राचीन लोकतंत्र व्यवस्था के लिए जाना जाता है। यहां पर देवता के आदेश को ही सर्वोपरि माना जाता है। ग्रामीणों ने कोरोना वेक्सीन की डोज भी देवता की अनुमति से ही ली थी। मुख्यमंत्री ने भी देवता की अनुमति मिलने के बाद ही इस गांव में प्रवेश किया था। इसलिए देवता जमदग्नि ऋषि का निर्णय ग्रामीणों के लिए अंतिम निर्णय होता है।

The post मलाणा गाँव में शराब पीने और मांसाहारी भोजन पर पूर्ण प्रतिबंध, देवता जमदग्नि ऋषि का आदेश appeared first on हिमाचल वॉचर.