दर्दनाक हादसा Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला के रामपुर में दर्दनाक हादसा, बस के नीचे आया आठ साल का बच्चा, लोगो ने किया चक्का जाम
शिमला– शिमला जिले के रामपुर में एक आठ वर्षीय स्कूली बालक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 09:00 बजे एसडीएम कार्यालय रामपुर के समीप एनएच-5 की है। हादसे में बच्चे  की दोनों टांगे कुचली गयी है। बच्चे को उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।

गुस्साए लोगों ने किया चक्का जाम

इस घटना से गुस्साए अभिभावक और अन्य लोग पुलिस थाना रामपुर के सामने एनएच-5 पर धरने पर बैठ गए। जिससे मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। हालांकि डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने अभिभावकों को समझाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन वह किसी भी प्रकार से मानने को तैयार नहीं हुए। वह एक ही मांग बार-बार दोहरा रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किया जाए। एसडीएम कार्यालय के सामने, पुलिस स्टेशन के सामने और स्कूलों के सामने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, इसके अलावा कन्या पाठशाला के लगने और छुट्टी होने के समय रामपुर-ब्रो मार्ग पर वाहनों का आना जाना पूरी तरह बंद किया जाए ताकि बच्चे किसी हादसे के शिकार ना हों।

अभिभावक सिर्फ एक ही मांग कर रहे हैं कि किसी प्रशासनिक अधिकारी के आश्वासन के बाद ही वे धरना समाप्त करेंगे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों  के बीच लंबे समय तक नोकझोंक भी होती रही। काफी देर बाद जब मोके पर नायब तहसीलदार ने आकर लोगों को बच्चों की सुरक्षा के लिए इंतजाम करने का आश्वासन दिया, उसके बाद लोग धरने से उठने को तैयार हुए। इस दौरान प्रशासनिक और एनएच प्राधिकरण की लापरवाही भी सामने आई। गौर हो की एसडीएम परिसर के ठीक सामने धरना स्थल पर आने मे नायब तहसीलदार लगभग आधा घंटे देरी से पहुंचे।

उधर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव ध्रुव शर्मा ने इस हादसे पर खेद जताते हुए कहा कि इस मार्ग पर यह पांचवा हादसा है। उन्होंने कहा कि कई बार सरकार व प्रशासन से मांग की गई है कि एनएच-5 पर ट्रैफिक को देखते हुए दोनों और पैदल चलने का मार्ग बनाया जाए। परंतु सरकार व प्रशासन लापरवाह है।

The post शिमला के रामपुर में दर्दनाक हादसा, बस के नीचे आया आठ साल का बच्चा, लोगो ने किया चक्का जाम  appeared first on हिमाचल वॉचर.