तेंदुआ Archives - हिमाचल वॉचर

कड़की में फंसने से तेंदुए की दर्दनाक मौत, लोगों ने वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप
ऊना-हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के अम्ब उपमंडल के ठठल गाँव में एक मृत तेंदुआ मिला है। इस तेंदुए की मौत कड़की में फंसने के कारण हुई है। दायीं टांग में फंसी कडक़ी को लेकर इधर-उधर भागने से तेंदुएं का पिछला भाग व टांगे बुरी तरह से जख्मी हुई थी, जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हुई। छः नवम्बर को ठठल गाँव के लोगों ने वन विभाग को खबर कर दी थी कि गाँव में घायल तेंदुआ देखा गया है, उस वक्त वन विभाग की टीम ने इस घायल तेंदुए को पकड़ने में असमर्थता दिखाई थी कि हम सुबह पकड़ेंगे, लेकिन उन्होंने सुबह तेंदुआ ढूंढा ही नहीं और टीम खाली हाथ लौट गई। जिसके बाद नौ नवम्बर मंगलवार को तेंदुआ मृत अवस्था मिला।

स्थानीय लोगों ने कहा कि तेंदुए की मृत्यु वन विभाग की लापरवाही के कारण हुई है और उन्होंने कहा कि इसे मौत के शिकंजे में फंसे एक जानवर का विषय न समझा जाए, यह वन विभाग की असंवेदनशील तथा क्रूर मानसिकता का प्रमाण है।

लोगों ने कहा कि घायल बेजूबान को अगर ईलाज मिलता तो वह शायद बच जाता, मगर उसे बचाने की कोशिश नहीं की गई। गाँव वालों ने कहा कि 6 नवम्बर की रात बिना साजो सामान के पहुंचे वन विभाग के अधिकारी एक घायल तेंदुए को नहीं पकड़ पाए, शिकारियों को पकड़ना तो दूर की बात है।

लोगों ने कहा कि 7 और 8 नवम्बर को भी गाँव वालों को तेंदुआ उसी सड़क के आसपास दिखता रहा, वह दर्द के मारे वहीं आस पास रेंगता रहा। उसकी भागने की शक्ति खत्म हो चुकी थी। उसकी एक टांग से खून निकल रहा था, वह भूखा प्यास था और ठंड में धीरे-धीरे तड़प-तड़प कर मर गया, पर वन विभाग के अधिकारी उसे बचाने नहीं आए।

लोगों ने वन विभाग से सवाल किया कि जब उन्हे 60 घंटे पहले खबर मिल चुकी थी कि घायल तेंदुआ गाँव में पहुच चुका है, तो उसे क्यों नहीं पकड़ा गया।

लोग ने आरोप लगाया कि जंगलों को बचाना तो दूर इस विभाग ने जंगलों को और अधिक नुकसान पहुंचाया है। न ही यह विभाग जंगल बचा पा रहा है और न ही जंगली जीव। एक स्थानीय निवासी ने एक विडिओ सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमे वन विभाग के खिलाफ कई संजीदा आरोपे लगाए गए हैं ।

अम्ब रेंज ऑफिसर ने बताया कि वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मृतक तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका अम्ब में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को कुछ कार सवार युवकों ने उक्त तेंदुए को सड़क किनारे जख्मी हालत में देखा था। उनमें से एक युवक ने इस घटना को मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

उन्होंने कहा कि शनिवार को भी तेंदुए का एक पैर कड़ाकी में फंसने के कारण टूट चुका था, जिसके चलते तेंदुआ काफी पीड़ा में था। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग और पशु चिकित्सक की एक टीम ने शनिवार रात से ही लगातार तलाशी अभियान चला रखा था और विभाग ने तेंदुए को पकडऩे के लिए पिंजरे भी लगाकर लगा रखे थे।

The post कड़की में फंसने से तेंदुए की दर्दनाक मौत, लोगों ने वन विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप appeared first on हिमाचल वॉचर.

तेंदुए द्वारा मारे गए बच्चे के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा दें सरकार, जंगल के साथ लगते क्षेत्रों में की जाए बाड़बंदी और स्ट्रीट लाइटों का उचित प्रबंध: संजय चौहान
शिमला-भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने शिमला शहर के डाउनडेल क्षेत्र में एक छः वर्ष के बच्चे को दिवाली की रात को तेंदुए के द्वारा घर के बाहर से उठाने व उसकी हत्या की दुखद घटना को लेकर सरकार व वन विभाग की लचर कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने सरकार से मारे गए बच्चे के प्रभावित परिवार को तुरन्त 10 लाख रुपए मुआवजे के रूप में देने की मांग की है व वन विभाग इस नरभक्षी तेंदुए को तलाश कर इसको मारने के लिए ठोस कदम उठाए।

आज पुनः सीपीएम की एक टीम जिसमें जिला सचिव संजय चौहान, राज्य कमेटी सदस्य विजेंद्र मेहरा, फलमा चौहान, जगत राम, लोकल कमेटी शिमला के सचिव बाबू राम, किशोरी डडवालिया, अनिल, प्रकाश शामिल थे ने डाउन डेल में जाकर बच्चे के परिजनों व क्षेत्र के अन्य लोगों की से भी मुलाकात की। इस दौरान परिजनों व क्षेत्रवासियों ने बताया कि अभी भी इस क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया है परन्तु सरकार व वन विभाग ने अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है और इस घटना के बाद से ही क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।

संजय चौहान ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले भी बाघ के देखे जाने की घटना की सूचना वन विभाग को दी गई थी परन्तु फिर भी वन विभाग ने इस पर तेंदुए को पकड़ने या मारने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की। यदि वन विभाग समय रहते कार्यवाही करता तो शायद इस मासूम बच्चे की जान को बचाया जा सकता था। आज इस दुखद घटना के पश्चात भी केवल वन विभाग के अधिकारी या कर्मचारी महज़ औपचारिकता पूरी करने के लिए यहाँ आते हैं और चले जाते हैं और कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।

चौहान ने कहा कि इस घटना से 3 माह पूर्व इसी के साथ लगते कनलोग क्षेत्र से भी एक बच्ची को बाघ उठाकर ले गया था और उसे मारने की दुखद घटना सामने आई थी। परन्तु वन विभाग व सरकार ने इस घटना को संजीदगी से नहीं लिया और अब इस बच्चे को डाउन डेल में तेंदुए ने शिकार बनाया है। यदि सरकार व वन विभाग समय रहते कदम उठाता तो शायद इस बच्चे की जान को बचाया जा सकता था।

चौहान ने यह भी कहा कि सरकार व वन विभाग की लचर व्यवस्था इससे स्पष्ट हो जाती है कि आज डाउन डेल में बच्चे के तेंदुए के हमले में मारे जाने को लगभग एक सप्ताह बीत गया है परन्तु सरकार व वन विभाग अभी तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाया है। न तो इस तेंदुए को नरभक्षी घोषित किया गया है और न ही इसको ढूंढने और पकड़ने के लिए कोई कार्यवाही की गई है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से शिमला शहर व इसके साथ लगते कई क्षेत्रों में बाघों को आमतौर पर घूमते हुए देखा गया है जिससे शहरवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। डाउनडेल में बच्चे को उठाने की इस घटना ने जनता के जहन में और अधिक खौफ पैदा कर दिया है। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार व वन विभाग को बाघों व अन्य वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तौर तरीके अपनाकर उनके व जनता के बीच कैसे समन्वय बैठाया जाए, इसके लिए योजनबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनानी होगी, ताकि जनता में इनका खौफ भी न रहे और इनका संरक्षण भी हो सके।

पार्टी ने मांग की है कि वन विभाग व नगर निगम शहर के जंगल के साथ लगते क्षेत्रों में बाड़बंदी करे ताकि तेंदुए व अन्य वन्य प्राणी रिहाइशी इलाकों में न आ सके तथा इन क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों का उचित प्रबंध किया जाए। इसके साथ ही वनों व वनों के साथ लगते रिहाइशी इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में जंगली जानवरों से हमलों पर रोक लगाई जा सके और शहरवासियों के जीवन सुरक्षित हो पाए।

शिमला नागरिक सभा ने किया प्रदर्शन

शिमला नागरिक सभा ने गत दिनों शिमला के डाउनडेल इलाके से तेंदुए द्वारा पांच वर्षीय बच्चे की जान लेने के घटनाक्रम के खिलाफ मुख्य अरण्यपाल वन विभाग हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सभा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य अरण्यपाल व डीएफओ वाइल्डलाइफ से मिला व उन्हें ज्ञापन सौंपा। बैठक लगभग एक घण्टा चली। वन विभाग के सभी आला अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

नागरिक सभा ने मांग की है कि तेंदुए को आदमखोर घोषित किया जाए। शहर के जंगल से सटे इलाकों में फेंसिंग,कैमरों व स्ट्रीट लाइटों की उचित व्यवस्था की जाए। डाउनडेल व कनलोग हादसों के पीड़ित परिवारों को कम से कम दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।

शिमला नागरिक सभा अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा व सचिव कपिल शर्मा ने शिमला शहर के बीचों-बीच इस तरह के हादसों पर हैरानी व्यक्त की है व इसे पूर्णतः प्रदेश सरकार,नगर निगम शिमला व वन विभाग की नाकामयाबी करार दिया है। उन्होंने कहा कि डाउन डेल शहर के बीचों-बीच है। जब इस तरह की घटना यहां पर हो सकती है तो फिर शिमला शहर के इर्दगिर्द के इलाकों में नागरिकों की जानमाल की सुरक्षा की तो कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इससे साफ है कि शिमला नगर निगम व इसके इर्द-गिर्द के इलाके में कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं है।

उन्होंने कहा कि सबसे हैरानी की बात यह है कि डाउन डेल,नाभा,फागली व कनलोग जैसे शहर के रिहायशी इलाकों में तेंदुए बेखौफ घूम रहे हैं और वन विभाग संवेदनहीन वक्तव्य जारी करने व लीपापोती के सिवाए कुछ भी नहीं कर रहा है। अगर कनलोग में अगस्त के महीने में बच्ची को तेंदुए द्वारा उठाने की घटना को वन विभाग ने गम्भीरता से लिया होता, तो डाउनडेल की यह घटना नहीं होती। नगर निगम भी नागरिकों की सुरक्षा के प्रति गम्भीर नहीं है। शहर के रिहायशी इलाकों में या तो स्ट्रीट लाइटें कई महीनों से खराब पड़ी हैं या फिर हैं ही नहीं। इन दोनों की लापरवाही का खामियाजा निर्दोष जनता को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा है कि उक्त घटनाक्रम पर प्रदेश सरकार,नगर निगम शिमला व वन विभाग की भूमिका संवेदनहीन रही है। शिमला शहर में पिछले तीन महीनों में तेंदुआ दो बच्चों की जान ले चुका है परन्तु वन विभाग तेंदुए को आदमखोर घोषित करने में आनाकानी कर रहा है। उक्त घटनाक्रम में शिमला शहर जोकि प्रदेश की राजधानी भी है,में डॉग स्क्वाड टीम भी तीसरे दिन भूमिका में आई। इसी से पता चलता है कि शिमला शहर जैसी जगह में भी सुरक्षा व छानबीन के न्यूनतम प्रबंध नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कनलोग व डाउनडेल में तेंदुए के हमलों का शिकार हुए दोनों बच्चों के हादसों में एक समानता यह है कि ये घटनाक्रम गरीब बस्तियों में हुए जहां पर स्ट्रीट लाइटों व अन्य सुविधाओं का अभाव है, जिसके कारण तेंदुए को ये हमले करने का मौका मिला। इसलिए प्रदेश सरकार व नगर निगम भी ऐसे हादसों से अपना पल्ला नहीं झाड़ सकता है।

The post तेंदुए द्वारा मारे गए बच्चे के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा दें सरकार, जंगल के साथ लगते क्षेत्रों में  की जाए बाड़बंदी और स्ट्रीट लाइटों का उचित प्रबंध: संजय चौहान appeared first on हिमाचल वॉचर.