तालिबान Archives - हिमाचल वॉचर

अफ़ग़ानिस्तान में फंसे हिमाचल के दो युवक,परिजनों की मुख्यमंत्री से मदद की गुहार
शिमला- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां पूरे देश में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। इसके चलते वहां भारत के भी कई नागरिक फंसे हुए है। इन्हे अफगानिस्तान से सुरक्षित निकालने की कवायद चल रही है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के दो युवको के फंसे होने की भी खबर सुनने को मिल रही है। बताया जा रहा है की मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के दो युवक नवीन ठाकुर पुत्र मान सिंह तथा दूसरा राहुल बुराड़ी, पुत्र बलवंत बुराड़ी, अफगानिस्तान में फंसे हैं। यह दोनों युवक वहां रोजगार के लिए गए थे। इनके परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इन्हें वापिस लाने की गुहार लगाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस बात की पुष्टि की है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के एक युवक के भी अफगानिस्तान में फंसे होने की सूचना उन्हें परिजनों ने फ़ोन पर दी है।

बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। यहां सत्ता हस्तांतरण की प्रकिया भी पूरी हो गई है। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान को सत्ता सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, नई अंतरिम सरकार के अंतरिम प्रमुख के रूप में अली अहमद जलाली का नाम सबसे आगे चल रहा है। राष्ट्रपति गनी ने देश छोड़ कर भाग गए हैं। माना जा रहा है कि गनी ताजिकिस्तान जा रहे हैं।

तालिबान ने हालांकि सेना और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है कि किसी से बदला नहीं लिया जाएगा। लेकिन काबुल से बाहर भागने वालों की लाइन लग गई। शहर से बाहर जाने वाली सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम दिखा, लोग तालिबान के शासन में रहने की बजाय शहर छोड़कर भागते हुए दिखे।

The post अफ़ग़ानिस्तान में फंसे हिमाचल के दो युवक,परिजनों की मुख्यमंत्री से मदद की गुहार appeared first on हिमाचल वॉचर.