डीएसपी ठियोग Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल में आज दो अलग-अलग जगह पर सड़क हादसे में 3 की मौत,2 घायल
शिमला- प्रदेश में आज अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गयी है।

एक सड़क हादसा आज सुबह कोटखाई क्षेत्र के महासू रोड पर म्यानी के पास हुआ जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई,जबकि 2 अन्य व्यक्ति घायल है। गाड़ी सड़क से गहरी खाई में जा गिरी जिसके बाद पुलिस ने शवों को गाड़ी से निकाला और  घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई भिजवाया।

इस सड़क हादसे में मृतकों की पहचान दिनेश मेहता (31) वर्ष  पुत्र ज्ञान चंद और आर्यन जनाथा (13) वर्ष पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है। यह दोनों युवक कोटखाई के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे में कार्तिक पुत्र दिनेश कुमार और गोविंद पुत्र भगत राम घायल हुए हैं जिनका उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में चल रहा है।

डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने हिमाचल वॉचर को बताया कि उन्हें इस हादसे की जानकरी उन्हें सुबह 8:45 पर मिली थी जिसके तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गाड़ी में 4 लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि अभी दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है,पुलिस इस हादसे की जांच कर रही है। डीएसपी ठियोग ने हादसे में 2 युवकों की मौत की पुष्टि की है।

मंडी सड़क हादसे में एक पत्रकार की मौत

वहीं मंडी में हुए सड़क हादसे में एक पत्रकार की मौत हो गई। यह सड़क हादसा मंडी जिले के सराज के बागा चुनौगी में हुआ, जिसमें 52 वर्षीय हेमराज पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव छोआधार की मौत हुई है।

जानकरी के अनुसार पत्रकार हेमराज की गाड़ी अनियंत्रित होकर चनलीनाला में 150 फीट नीचे खाई में जा गिरी,जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक हेमराज पेशे से पत्रकार थे और वह काफी लम्बे समय से पत्रकारिता में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे।

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि हेमराज अपने पीछे तीन बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। प्रदेश के सभी पत्रकार उनकी मृत्यु की खबर से शोक में है।

The post हिमाचल में आज दो अलग-अलग जगह पर सड़क हादसे में 3 की मौत,2 घायल appeared first on हिमाचल वॉचर.