डा. एस. राधाकृष्णन Archives - हिमाचल वॉचर

शिक्षक दिवस पर हिमाचल के 16 शिक्षकों को पुरुस्कार, 4 को सम्मान
शिमला- शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर आज हिमाचल प्रदेश के 16 शिक्षकों को राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय उत्सव समारोह में राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिसमे राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके चार शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया।

राज्यपालआचार्य देवव्रत ने पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डा. एस. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके जन्म दिवस के अवसर पर देश भर में 5 सितंबर को  शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में वर्ष 2017 के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा पुरस्कारों का वितरण किया गया।

राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि

एक अच्छा इंसान बनने के लिए शिक्षा मुख्य आधार है। बच्चों के सर्वांगीण विकास का उद्देश्य एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण करना है, इसलिए शिक्षकों पर छात्रों में नैतिक मूल्यों का संचार करने की बड़ी जिम्मेवारी है। जीवन में दोहरे चरित्र के साथ नहीं जीना चाहिए।अध्यापन एक पुनीत व्यावसाय है तथा इसमें शिक्षकों को बेहद जिम्मेदारी के साथ अपने आचरण, चरित्र तथा विचारों से छात्रों को प्रभावित कर उन्हें ईमानदारी से कर्तव्यों को पालन करना सिखाना चाहिए।\

पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने शिक्षक समुदाय से और अधिक वचनबद्धता व समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक सक्षम हो तो वह छात्रों में अच्छे संस्कार संचारित कर सकता है।

सम्मानित शिक्षकों की सूची

1.सुरेश कुमार विद्यार्थी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर

2.अदिति कंसल,वरिष्ठ माध्यमिकपाठशाला राजुपरा

3.धर्मपाल,वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियोलीधार

4. राकेश कुमार,वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ

5.विजय भारत दीक्षित,वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल

6.जोगिन्द्रपाल,वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काँगड़ा

7.मनीषा कुमारी, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर

8. प्रेम राज शर्मा,वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्क्ड़ बाजार

9.जगत राम शर्मा,वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हलां

10.हरिदास चौहान,वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी

11.छेरिंग गटुक, केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला सिचलिंग

12.चौकस राम,रा.प्रा.पा.धनगोटा

13.हरि चंद, रा.प्रा.पा.  चिलेज

14. दलीप सिंह चौहान,केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला बड़योगी

15.जोगिन्द्र सिंह,केन्द्रीय प्राथमिक पाठशाला मट्टाहणी

16.जय प्रकाश श्याम,रा.प्रा.पा.शरण कांडल

चार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जिन्हें सम्मानित किया गया

1.भूपेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्रधानाचार्य भूमति

2.कृष्ण चंद, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौड़ाकोठी

3.नरेश कुमार शास्त्री,वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोरशण

4.श्याम लाल सीएचटी,केन्द्र प्राथमिक पाठशाला सगिरठी

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। आज हिमाचल प्रदेश बच्चों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी प्रदेश की भूमिका निभा रहा है तथा एक सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश को देश में युवाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए बड़े राज्यों में सर्वश्रेष्ठ आंका गया है।

उन्होंने कहा कि साक्षरता दर, जो वर्ष 1951 में 7.98 प्रतिशत थी, आज बढ़कर 88 प्रतिशत हो गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ता था। लेकिन आज, विद्यार्थियों को उनके घरद्वार के समीप बुनियादी एवं उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश में 15636 स्कूल तथा 129 कॉलेज कार्यरत हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान दूरदराज के क्षेत्रांं में 50 नये कॉलेज खोले गए हैं और आज लड़कियां उच्च शिक्षा के मामले में अधिकांश संस्थानों में लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं।

राज्य सरकार ने छात्रों के कौशल उन्नयन के उददेश्य से प्रदेश के 967 स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा आरम्भ की है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुरस्कृत शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि

इस उत्कृष्ट व्यावसाय में अपने जीवनकाल में पुरस्कार प्राप्त करना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षक सभ्य समाज की रीढ़ हैं तथा उन्हें विद्यार्थियों को न केवल ज्ञानवर्धक शिक्षा प्रदान करनी चाहिए, बल्कि छात्रों में आरम्भ से ही अनुशासन, नैतिक मूल्य, आदर्श व सैद्धांतिक ज्ञान का संचार करना चाहिए।

इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर लेडी गवर्न दर्शना देवी, निदेशक उच्च शिक्षा बीएल बिंटा, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, मुख्य सचिव वीसी फारका, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक एवं विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

The post शिक्षक दिवस पर हिमाचल के 16 शिक्षकों को पुरुस्कार, 4 को सम्मान appeared first on हिमाचल वॉचर.