चेतन बरागटा Archives - हिमाचल वॉचर

उपचुनाव: चेतन बरागटा ने नहीं लिया नामांकन वापिस, भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित
शिमला– शिमला जिले के कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। चेतन बरागटा ने कहा कि आज 13 अक्टूबर नॉमिनेशन वापिस लेने का आखिरी दिन था लेकिन उन्होंने नाम वापिस नहीं लिया। उन्हें सेब चुनाव चिह्न मिला है।

बरागटा ने कहा कि उन पर बहुत दबाव बनाया गया था, लेकिन वह किसी के दबाव में नहीं आये। जुब्बल-कोटखाई की जनता ने उन्हें आदेश दिया है कि उन्हें चुनाव लड़ना है। उन्होंने यह भी कहा की भाजपा के लोगों के उन्हें बहुत फोन आते रहे लेकिन उन्होंने मंगलवार शाम से अपना फोन नहीं उठाया।

भारद्वाज की तरफ से की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए चेतन बरागटा ने कहा कि मान-सम्मान जनता देती है। जनता के आशीर्वाद से ही वह चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारद्वाज के बयान पर उन्हें कोई टिप्पणी नहीं करनी है। उन्हें सेब चुनाव चिह्न मिला है और यहीं चिह्न उनका बेड़ा पार लगाएगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता नरेंद्र बरागटा सारी उम्र सेब की ही लड़ाई लड़ते रहे।

बरागटा ने कहा कि वह कहीं लापता नहीं थे। वह छः बजे महासू से निकले, उसके बाद दरकोटी पंचायत गए, फिर नीलम के गांव कोटी गए। जब वह दरकोटी पंचायत में थे तो वहां सिग्नल नहीं होता है तो इसलिए उनका फ़ोन नहीं लग रहा होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में लोगों को लगा होगा कि वह कहीं लापता हो गए हैं या गायब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों से संपर्क में थे।

पार्टी ने किया निष्कासित

वहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने जुब्बल कोटखाई विधान सभा में हो रहे उपचुनाव में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने पर भाजपा आई०टी० विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा को तुरंत प्रभाव से 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इससे जुब्बल कोटखाई मे भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैक की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। लोगों का मानना है कि अब लड़ाई बरागटा और काँग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के बीच है।

The post उपचुनाव: चेतन बरागटा ने नहीं लिया नामांकन वापिस, भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव: टिकट न मिलने पर फूट-फूट कर रोए चेतन बरागटा, कहा दूध में गिरी मक्खी की तरह निकाल बाहर फेंका
शिमला– शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा ने गुम्मा में जनसभा को संबोधित करते हुए भावुक होकर कहा कि उनकी टिकट कट गई है। पार्टी ने उन्हें यह कहा कि वह परिवारवाद के वंशज है और भाजपा परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देती है। टिकट न मिलने पर चेतन बरागटा गुम्मा में जनसभा के सामने फूट-फूट कर रोए। उन्होंने कहा है कि पार्टी टिकट पर लिया गया फैंसला बदले।

चेतन बरागटा ने कहा कि मैंने नहीं कहा था कि मुझे चुनाव लड़ना है। बरागटा ने यह भी कहा कि उनके पिता के देहांत को 15 दिन हुए थे जब वह हरिद्वार से अस्थियां विसृजत करके घर पहुंचे तो भाजपा ने उन्हें फील्ड मे जाने के आदेश दिए। उनसे यह भी कहा गया कि आप ही भाजपा का चेहरा होंगे।

बरागटा ने कहा कि उन्होंने 15 साल संगठन के लिए कार्य किया। जब उनके पिता नरेंद्र बरागटा पीजीआई में अंतिम सांसें गिन रहे थे, तब उस समय भी उनके साथ रहकर संगठन के लिए कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज उन्हें पार्टी ने उसका इनाम दिया है। ब्रागटा ने यह भी कहा कि अगर जुब्बल नावर कोटखाई से किसी आम कार्यकर्ता को टिकट देते तो अफसोस नहीं होता, लेकिन आज पार्टी ने ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया है जो 15 वर्षों से भाजपा मंडल में नहीं है।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैक पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने उस प्रत्याशी को टिकट दिया है, जो कांग्रेस के लोगों के साथ बैठकर संगठन को कमज़ोर करने की कोशिश करते रहे और संगठन के खिलाफ काम करते रहे। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह उनके स्वर्गीय पिता नरेंद्र बरागटा जुब्बल कोटखाई की जनता के लिए विधानसभा के अंदर और बाहर संघर्ष करते रहे, वैसे ही वह भी बिना टिकट मिले यहां की जनता के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

ब्रागटा ने रोते हुए कहा कि जब वह हरिद्वार से वापस आए, तब भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्हें फील्ड में जाना है। उन्होंने पूछा है कि अब उनके साथ धोखा क्यों किया गया। इस सवाल का जवाब पार्टी को देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने उन्हें ऐसे हटा दिया, जैसे दूध में गिरी मक्खी को निकाल कर बाहर फेंक देते हैं। यह अटकले लगाई जा रही है कि वह कोटखाई से आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दायर करने वाले हैं।

The post उपचुनाव: टिकट न मिलने पर फूट-फूट कर रोए चेतन बरागटा, कहा दूध में गिरी मक्खी की तरह निकाल बाहर फेंका appeared first on हिमाचल वॉचर.