घरेलू बिजली Archives - हिमाचल वॉचर

60 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड नहीं करेगा बिल जारी
शिमला- हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा घरेलू और कृषि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिलों में छूट देने की जो घोषणा की गई थी उसे बिजली बोर्ड ने लागू कर दिया है।

उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली की खपत 60 यूनिट प्रति माह है,अब उनसे किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाएगा।

प्रदेश के 11 लाख उपभोक्ताओं को मार्च से बिजली बिलों में इसका फायदा मिलेगा तो वहीं 4 लाख उपभोक्ताओं को 60 यूनिट तक मुफ्त बिजली सप्लाई मिलेगी।

प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इन उपभोक्ताओं से मीटर रेंट के 40 रुपये और फिक्स चार्ज के 15 रुपये भी नहीं लिए जाएंगे। 60 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से कोई भी बिल जारी नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि 125 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले 7 लाख ग्राहकों को 1.55 रुपये प्रति यूनिट की जगह एक रुपया प्रति यूनिट की दर से बिल दिए जाएंगे जिसकी सुविधा मार्च 2022 से मिलनी शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि इसके अंतर्गत इसमें फिक्स चार्ज और मीटर रेंट की भी पूरी तरह से छूट रहेगी। जिन घरेलू उपभोक्ताओं की खपत 125 यूनिट तक है, उन्हें सरकार ने पहले से ही अनुदान पर 1.55 रुपये प्रति यूनिट की छूट दी है। अब सरकार ने इन्हें 55 पैसे की और छूट दी है। इन उपभोक्ताओं को अब एक रुपया प्रति यूनिट की दर से बिल आएगा।

वहीं, किसानों को राहत देने के लिए भी बिजली की वर्तमान अनुदान युक्त दरों को 50 पैसे से घटाकर 30 पैसे कर दिया गया है। इन उपभोक्ताओं को अप्रैल 2022 से यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार राज्य बिजली बोर्ड को सालाना करीब 90 करोड़ रुपये देगी।

The post 60 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को  बिजली बोर्ड नहीं करेगा बिल जारी appeared first on हिमाचल वॉचर.