गोवंश Archives - हिमाचल वॉचर

मनाली के गो सदन में भूख और ठंड से 30 गायों की मौत, गो सदनों की भूमिका पर सवाल: एसएफडी
शिमला- आज सोमवार को स्टूडेंट फ़ॉर डेवलपमेंट (SFD) ने गोवंश व बेसहारा पशुओं की मार्मिक स्तिथि पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि आज पूरे प्रदेश में गायें बेसहारा और आवारा सड़कों पर घूमती हुई आम दिखाई देती हैं, जो कि सड़कों पर ही रहने के लिए मजबूर है तथा उचित आहार न मिलने के कारण प्लास्टिक इत्यादि खाती हैं जिससे इन्हें गंभीर बीमारियां हो रही हैं।

एसएफडी के प्रांत प्रमुख डॉ नितिन व्यास ने बताया की आजकल हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप है कुछ स्थानों पर तो तामपान शून्य डिग्री से भी कम है तथा इन गायें के लिए उचित गौ सदन न होने के कारण यह सड़कों पर ही इस ठंड में दम तोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग इन्हें बेसहारा सड़कों पर छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वाले लोगो के ऊपर उचित कार्यवाही होनी चाहिए और कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए।

एसएफडी ने कहा की उनका मानना है कि सरकार इन सभी बेसहारा गोवंश को गो सदनों में भेजे और इनकी उचित देखरेख को सुनिष्चित करे।

डॉ व्यास ने यह भी कहा कि अभी हाल ही में जिस तरह मनाली में 30 गोवंश ने दम तोड़ा वो कहीं न कहीं गो सदनों की भूमिका पर भी सवाल खड़ा करता है। इन गायों ने मनाली के गौ सदन में भूख और ठंड के कारण दम तोड़ा जो कि एक जांच का विषय है प्रदेश सरकार को इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करनी चाहिए।

एसएफडी ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रशासन सभी बेसहारा गायों को गो सदनों में ले कर जाए जिससे ठंड के कारण इनकी आकस्मिक मौत न हो।

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार को ऐसे लोगों पर भी सख्त कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए जो गायों/पशुओं को सड़कों पर बेसहारा छोड़ते है।

प्रांत प्रमुख ने कहा कि अगर सरकार आने वाले समय में गौ वंश की सुरक्षा के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाती है तो एसएफडी प्रदेश में जागरूकता अभियान आरम्भ करेगी। साथ ही साथ 18 जनवरी 2022 को बेसहारा गौ वंश की रक्षा के लिए एसएफडी द्वारा  प्रदेश भर में जिला उपायुक्त के माद्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन दिया जाएगा।

The post मनाली के गो सदन में भूख और ठंड से 30 गायों की मौत, गो सदनों की भूमिका पर सवाल: एसएफडी appeared first on हिमाचल वॉचर.