कोविड टीकाकरण Archives - हिमाचल वॉचर

कोविड वैक्सीनेशन का एक वर्ष पूरा, लगभग 66 करोड़ लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड: भाजपा
शिमला- भारत में कोविड वैक्सीनेशन का एक वर्ष पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा एवं सह प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि देश में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव का एक साल 16 जनवरी पूरा हो गया।

उन्होंने कहा कि अब तक 157 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर हो गए हैं,आज लगभग 66 करोड़ लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं और 91 करोड़ लोगों को टिके का पहला डोज लगाया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि पिछले साल 2021 के जनवरी महीने की 16 तारीख को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी ।जिसका मतलब कि हर दिन औसतन 43 लाख डोज लगाई गई है।

भाजपा नेताओ ने कहा कि 76 करोड़ से अधिक महिलाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ग्रामीण इलाकों में कोविड टीकाकरण केंद्रों में 99 करोड़ डोज दी गई । इसके अलावा 3 लाख 69 हजार से ज्यादा वैक्सीन की डोज ट्रांसजेंडर्स को लगाई गई।

भाजपा ने कहा कि इसके साथ ही, फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्यकर्मी और 60 से ऊपर के बुजुर्गों को बूस्टर डोज भी लगेगी। अब तक 67 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिनके पास पहचान पत्र नहीं था ।

भाजपा प्रभारियों ने बताया कि जेल में अब तक 6 लाख से ज्यादा कैदियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं आदिवासी जिलों में 11 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है । वहीं नियर टू होम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स के दौरान 40 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई ।

उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 17 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद पहले 10 दिनों के अंदर 3 करोड़ से अधिक बच्चों को पहली डोज लगाई गई । अब तक 15 से 17 साल के 3.31 करोड़ बच्चों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि टिका अभियान के लिए सितंबर का महीना सबसे अच्छा रहा था,जिसमें करीब 24 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। 1 दिसंबर से रोजाना औसतन 68 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है । पिछले साल 25 करोड़ वैक्सीन 36 दिनों के रिकॉर्ड समय में लगाए गए थे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारे देश में कोरोना टीकाकरण की सफलता की पूरी दुनिया ने सराहना की है। भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री, वैज्ञानिकों,उद्यमियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स के एकजुट प्रयास से भारत ने वैक्सीनेशन के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा है।

The post कोविड वैक्सीनेशन का एक वर्ष पूरा, लगभग 66 करोड़ लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड: भाजपा appeared first on हिमाचल वॉचर.

एम्स बिलासपुर में ओपीडी शुरू, प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा
शिमला-हिमाचल प्रदेश में 53,86,393 पात्र व्यस्कों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगा दी गई है। इसके अन्तर्गत जिला बिलासपुर में 318150, चम्बा में 352605, हमीरपुर में 361954, कांगडा में 1140439, किन्नौर में 68460, कुल्लू में 322643, लाहौल-स्पीति में 25494, मण्डी में 738818, शिमला में 634019, सिरमौर में 410187, सोलन में 584326 व ऊना में 429298 टीके लगाए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने दी है।

उन्होंने बताया है कि प्रदेश ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का तय लक्ष्य अगस्त महीने के अन्त तक ही पूरा कर लिया था। उन्होंने कहा कि पहली डोज के लक्ष्य को हासिल करने में प्रदेश में विशेष अभियान जैसे ‘‘आजादी के रंग – टीकाकरण के संग‘‘ चलाए गए। स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों को वैक्सीन लगाकर उनके संदेशों का प्रचार प्रसार किया गया। ज़मीनी स्तर पर विभिन्न विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि आगामी छः महीनों के भीतर एम्स बिलासपुर को पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। यह उन्होंने बिलासपुर में राज्य की लक्षित पात्र आबादी के शत-प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने के ऐतिहासिक अवसर पर कोविड टीकाकरण के अन्तर्गत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा है।

एम्स बिलासपुर की ओपीडी शुरू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार को जिला बिलासपुर के एम्स कोठीपुरा में ओपीडी का शुभारंभ किया।

The post एम्स बिलासपुर में ओपीडी शुरू, प्रदेश में शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा appeared first on हिमाचल वॉचर.

प्रदेश में आज 809 टीकाकरण केंद्रों में एक लाख लोगों के टीकाकरण करने का लक्ष्य
शिमला- प्रदेश में कोवीड टीकाकरण की प्रक्रिया  21 जून, 2021  यानि आज सोमवार से फिर शुरू हो गयी है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में टीकाकरण केंद्र बनाये गए है। इनमे 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का निशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। बता दें कि 21 जून को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लगभग एक लाख पात्र लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि टीकाकरण योजना के अन्तर्गत स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं, राज्य प्राथमिकता समूह और 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण की पहली व दूसरी खुराक वीरवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन लगाई जाएगी। विभाग ने ये भी कहा है कि 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के वह लोग जो स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं, अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं तथा राज्य प्राथमिकता समूह की श्रेणी में शामिल नहीं है उनका टीकाकरण सोमवार, मंगलवार और बुधवार के दिन किया जायेगा।

विभाग ने यह भी कहा है कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 2.92 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया हैं। प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लगभग 55 लाख पात्र लाभार्थी है और अब तक लगभग 42 प्रतिशत पात्र आबादी को टीकाकरण की पहली खुराक लगाई जा चुकी हैं। प्रदेश में लगभग 809 टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं, जिनमें 724 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में और 85 केंद्र शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं।विभाग ने कहा है कि जनजातीय, दुर्गम और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण पंजीकरण ऑनसाइट तथा शहरी क्षेत्र में ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से ही टीकाकरण किया जाएगा।

The post प्रदेश में आज 809 टीकाकरण केंद्रों में एक लाख लोगों के टीकाकरण करने का लक्ष्य appeared first on हिमाचल वॉचर.