केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री Archives - हिमाचल वॉचर

जयराम ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्रियों की मुलाकात,उनके समक्ष रखे राज्य से जुड़े सुझाव
शिमला- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने नई दिल्ली के दौरे के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से भेंट की और प्रदेश में प्रदेश में सेब उत्पादकों के सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने, हवाई अड्डे का निर्माण,विशेष केन्द्रीय सहायता बढ़ाने और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नार्थ ब्लॉक नई दिल्ली में हुई मुलाकात में उन्होंने  राज्य के सेब उत्पादकों के हित में सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के सेब भारतीय बाजार में आ रहे हैं, जिससे राज्य की सेब अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

उन्होंने औद्योगिक विकास अनुदान योजना को दो वर्ष और बढ़ाने का भी वित्त मंत्री सेआग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह योजना चालू वर्ष में समाप्त हो रही है।

मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डे के निर्माण के लिए विशेष केंद्रीय सहायता उपलब्ध करवाने और हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष केन्द्रीय सहायता बढ़ाने का भी आग्रह किया।

जयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को आगामी वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत किए गए बजट में महिला सशक्तिकरण योजनाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री को राज्य के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। केंद्रीय विद्युत,नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भेंट मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह  को अवगत करवाया कि राज्य शीघ्र ही हरित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने राज्य की थर्मल पावर प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए मंत्रालय से सहयोग का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में केवल 2000 मेगावाट की थर्मल ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा है, जबकि शेष हरित ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य को उपयुक्त सहायता उपलब्ध करवाई जाती है, तो हिमाचल प्रदेश शत-प्रतिशत हरित ऊर्जा उत्पादन करेगा और इसे प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बन सकेगा।

जयराम ठाकुर ने  कहा कि इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी क्योंकि हरित उत्पादों की अधिक मांग है। उन्होंने बीबीएमबी के लम्बित मामलों को शीघ्र निपटारा करने का आग्रह भी किया।

केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

The post जयराम ठाकुर ने केन्द्रीय मंत्रियों की मुलाकात,उनके समक्ष रखे राज्य से जुड़े सुझाव appeared first on हिमाचल वॉचर.