कृषि कानून Archives - हिमाचल वॉचर

666 किसानों की शहादत के बाद लिया गया कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैंसला: संजय चौहान
शिमला-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 2020 में पहली बार अध्यादेश के रूप में लाए गए सभी तीन किसान-विरोधी, कॉर्पोरेट-समर्थक काले कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की है। उन्होंने गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर यह घोषणा की है।

संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश ने इस निर्णय का स्वागत किया है और उचित संसदीय प्रक्रियाओं के माध्यम से इस घोषणा के प्रभावी होने की प्रतीक्षा की जाएगी। किसान मोर्चा ने कहा है कि अगर ऐसा होता है, तो यह भारत में एक वर्ष से चल रहे किसान आंदोलन की ऐतिहासिक जीत होगी। हालांकि, इस संघर्ष में करीब 700 किसान शहीद हुए हैं। लखीमपुर खीरी हत्याकांड समेत, इन टाली जा सकने वाली मौतों के लिए भी केंद्र सरकार की जिद जिम्मेदार है।

किसान मोर्चा ने कहा है कि किसानों का यह आंदोलन न केवल तीन काले कानूनों को निरस्त करने के लिए है, बल्कि सभी कृषि उत्पादों और सभी किसानों के लिए लाभकारी मूल्य की कानूनी गारंटी के लिए भी है। किसानों की यह अहम मांग अभी बाकी है। इसी तरह बिजली संशोधन विधेयक को भी वापस लिया जाना बाकी है।

संयुक्त किसान मंच हिमाचल प्रदेश के सह संयोजक संजय चौहान ने प्रधानमंत्री द्वारा तीन कृषि कानून वापिस लेने के निर्णय की घोषणा के लिए देश के सभी किसानों व समस्त किसान संगठन जो इन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए आंदोलन चला रहे थे उन सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय आंदोलन को एक वर्ष पूरे होने व इस आंदोलन में 666 किसानों की शहादत के बाद लिया गया है, इससे भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा स्पष्ट होता है।

उन्होंने कहा कि आज सरकार को किसानों की मांग के आगे झुकना पड़ा है और अपने किसान व आमजन विरोधी इन तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस आंदोलन के दबाव में सरकार द्वारा इन तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने से देश में सरकार के द्वारा लागू की जा रही कॉरपोरेट घरानों को लाभ देने वाली नवउदारवादी नीतियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अन्य आंदोलनों को भी बल मिलेगा।

The post 666 किसानों की शहादत के बाद लिया गया कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैंसला: संजय चौहान appeared first on हिमाचल वॉचर.

केंद्र सरकार ने नये कृषि कानून वापिस लेने का लिया निर्णय, पंजाब और उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले की घोषणा
नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने तीनों नये कृषि कानून वापिस लेने का निर्णय ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यह बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को कृषि कानूनों के बारे में समझाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसलिए सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है।

आज मैं आपको, पूरे देश को, ये बताने आया हूं कि हमने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है।

इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में, हम इन तीनों कृषि कानूनों को Repeal करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) November 19, 2021

मोदी ने कहा कि इसकी प्रक्रिया भी इसी संसद सत्र में पूरी कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से माफी भी मांगी है।

यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने गुरु नानक देव जी की जयंती पर किसानों को खुश करने के लिए कृषि कानूनों को वापिस लेने का निर्णय लिया है क्योंकि अगले साल पंजाब में चुनाव होने वाले हैं। कहीं न कहीं कृषि कानूनों को वापिस लेने का निर्णय उपचुनावों में मिली हार को भी माना जा रहा है।

Great news! Thankful to PM @narendramodi ji for acceding to the demands of every punjabi & repealing the 3 black laws on the pious occasion of #GuruNanakJayanti. I am sure the central govt will continue to work in tandem for the development of Kisani! #NoFarmers_NoFood @AmitShah

— Capt.Amarinder Singh (@capt_amarinder) November 19, 2021

मोदी ने कहा, “आज मैं आपको, पूरे देश को यह बताने आया हूं कि हमने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने का निर्णय लिया है। इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में हम तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे।” प्रधानमंत्री ने आंदोलनरत किसानों से अपने-अपने घर लौटने का भी आग्रह किया है।

यह जीत देश के किसानों की जीत है, लोकतंत्र की जीत है।

किसानों की जीत ने स्पष्ट कर दिया है- भारत में कभी तानाशाही हावी नहीं हो सकती, आखिर तानाशाह को झुकना पड़ा।#जीता_किसान_हारा_अभिमान pic.twitter.com/A9psOtBGq8

— Congress (@INCIndia) November 19, 2021

The post केंद्र सरकार ने नये कृषि कानून वापिस लेने का लिया निर्णय, पंजाब और उत्तर प्रदेश चुनावों से पहले की घोषणा appeared first on हिमाचल वॉचर.