कार्टरोड शिमला Archives - हिमाचल वॉचर

धोखाधड़ी: शिमला कार्टरोड पर बनी नगर निगम की नई कार पार्किंग में लोगों को पर्ची दिए बिना वसूला जा रहा अधिक पैसा,ओवरटाइम के एवज में वाहन मालिकों को नहीं दी जा रही पर्ची
एक या दो घंटे के लिए गाड़ी पार्क करने को लेकर भी आनाकानी की जा रही है, कम से कम चार घंटों के लिए गाड़ी पार्क करने का दबाव बनाया जा रहा है,अभी तक पार्किंग रेट का बड़ा डिसप्ले बोर्ड लगाने की जरूरत नहीं समझी है।

शिमला-  कार्टरोड पर लिफ्ट के पास बनी नगर निगम की नई कार पार्किंग में लोगों को पर्ची दिए बिनाअधिक पैसा वसूला जा रहा है। पार्किंग टाइम पूरा होने के बाद अगर गाड़ी निकालने में पांच मिनट की भी देरी हो जाए तो अतिरिक्त समय के पैसे की मांग की जा रही है। हैरत की बात है कि ओवरटाइम के एवज में वाहन मालिकों को पर्ची भी नहीं दी जा रही।

एक या दो घंटे के लिए गाड़ी पार्क करने को लेकर भी आनाकानी की जा रही है, कम से कम चार घंटों के लिए गाड़ी पार्क करने का दबाव बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दस दिसंबर को इस पार्किंग का उद्घाटन किया था। पार्किंग का संचालन शुरू हुए एक महीना पूरा होने को है लेकिन अभी तक पार्किंग रेट का बड़ा डिसप्ले बोर्ड लगाने की जरूरत नहीं समझी है। महज खानापूर्ति के लिए पार्किंग की पर्ची काटने के लिए बनाई गुमटी के बाहर छोटा सा रेट बोर्ड रख दिया है।

पार्किंग में टैंपो ट्रेवलर पार्क करने की इजाजत नहीं है। पार्किंग कांप्लेक्स की मंजिलों की ऊंचाई कम होने के कारण इनमें टैंपो ट्रेवलर पार्क नहीं किए जा सकते। बावजूद इसके पार्किंग कांप्लेक्स के बाहर अवैध तरीके से ट्रेवलर पार्क कर दिए हैं। टैंपो ट्रेवलर पार्क करने की दरें भी सार्वजनिक नहीं की है। पार्किंग कांप्लेक्स के बाहर ही गाड़ियों की पर्चियां काटने का काम किया जा रहा है। इस कारण गाड़ियों की कतार बढ़ने से सर्कुलर रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है।

नहीं चलेगी मनमानी: आयुक्त

शहर की अन्य पार्किंगों की तर्ज पर नई लिफ्ट कार पार्किंग का संचालन भी मोबाइल ऐप से किया जाएगा। व्यवस्थाएं जांचने के लिए पार्किंग का औचक निरीक्षण भी होगा। पार्किंग संचालन में किसी भी प्रकार की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। -पंकज राय आयुक्त नगर निगम

प्रिंटेड पर्ची से चल रहा लेनदेन: बंसल

पार्किंग में पूरा काम प्रिंटिड पर्ची पर चल रहा है, मैनुअल कोई काम नहीं है। सर्कुलर रोड पर जाम न लगे इसके लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट बनाए हैं। पार्किंग रेट डिसप्ले करने के लिए बड़ा बोर्ड बना दिया है। जल्द ही इसे गेट पर लगा दिया जाएगा। पार्किंग में बूम बैरियर लगाने का भी प्रस्ताव है। – मदन बंसल, पार्किंग संचालक

पीपीपी मोड पर बनी है पार्किंग

लिफ्ट के पास नगर निगम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मोड) पर पार्किंग तैयार कर रहा है। मौजूदा समय में पार्किंग का पहला फेज ही तैयार हुआ है। इसमें 300 से अधिक गाड़ियां पार्क हो सकती हैं। बाकी बचे तीन फेस तैयार होने के बाद पार्किंग में 1000 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। पार्किंग का निर्माण कर रही कंपनी शिमला टोलस एंड प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 30 सालों तक इसका संचालन करेगी और निगम को सालाना एक करोड़

रुपये देगी।

The post धोखाधड़ी: शिमला कार्टरोड पर बनी  नगर निगम की नई कार पार्किंग में लोगों को पर्ची दिए बिना वसूला जा रहा अधिक पैसा,ओवरटाइम के एवज में वाहन मालिकों को नहीं दी जा रही पर्ची appeared first on हिमाचल वॉचर.