कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर Archives - हिमाचल वॉचर

प्रदेश को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मिला एक झुझारू नेता: जितेंद्र चौधरी
शिमला- आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का अध्यक्ष पद पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला कांग्रेस मुख्यालय मे संम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस सम्मान समरोह के अवसर ओर जिला शिमला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं पूर्व विधायक आदर्श सूद ने कहा कि  प्रदेश को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर एक झुझारू नेता मिला है जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने के कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों में जीत का पूरा श्रेय प्रदेश अध्यक्ष को जाता है जिनके मार्गदर्शन में प्रदेश में पहली बार ऐसी ऐतिहासिक जीत दर्ज की है,जिसे सत्तारूढ़ भाजपा को चारों खाने चित किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपनी तीन साल का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज से ठीक तीन साल पहले जब राहुल गांधी ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी थी तो उस समय प्रदेश में बहुत ही विकट परिस्थितियों थी।

राठौर ने कहा कि अब इस साल पहले नगर निगम शिमला के चुनाव होने है और उसके बाद प्रदेश विधानसभा के। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के हौसले बुलंद है। कांग्रेस इन चुनावों में भी अपनी जीत का परचम लहराईगी।

उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया। उन्होंने बताया कि सभी नेताओं को एक मंच पर लाना उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती थी,पर उसे भी उन्होंने सफलता पूर्वक पार किया।

राठौर ने कहा कि आज उन्हें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी कमी खल रही है जो अब हमारे बीच नही है।उन्होंने कहा कि उनका प्यार और मार्गदर्शन हमेशा उनके साथ रहेगा।उन्होंने इस दौरान प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व.डॉ.यशवंत सिंह परमार को भी याद किया।

कोन्ग्रेस्स अध्यक्ष ने कहा कि सगंठन की मजबूती से मंडी ससंदीय क्षेत्र व तीन विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की।उन्होंने कहा कि गत तीन सालों में उन्होंने सगंठन की मजबूती के लिये कार्य किया और यही बजह है कि आज प्रदेश में कांग्रेस बहुत ही मजबूत स्थिति में है।

राठौर ने कहा कि उन्होंने कभी भी न तो पार्टी का कोई टिकट मांगा और न ही कोई पद। उन्होंने बताया कि एनएसयूआई से लेकर युवा कांग्रेस और सगंठन में जो भी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई उसका निर्वाहन उन्होंने पूरी लगन से किया।

राठौर ने कहा कि गत तीन साल के उनके इस कार्यकाल में उन्हें जो भी चुनोतियाँ उन्हें मिली उन्होंने दृढ़ता से सफलतापूर्वक पार किया। प्रदेश में कोरोना के चलते लोगों की सहायता हेतु   मास्क,सेनेटाइजर खाने का सामान लोगों को पार्टी की ओर से वितरित किया गाय ।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने शिमला के आईजीएमसी,टांडा व नेरचौक व चंबा मेडिकल कॉलेज में बेड सहित ऑक्सीजन व स्वास्थ्य उपकरण भी वितरित किए।उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कोरोना काल मे लोगों की मदद के लिये प्रदेश कांग्रेस की सराहना भी की थी।

इन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी जितेंद्र चौधरी ने राठौर को उनके सराहनीय कार्यो के लिये बधाई दी। कार्यकर्ताओ ओर नेताओ ने कुलदीप राठौर के तीन साल के कार्यकाल को बेमिसाल करार दिया।

The post प्रदेश को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर मिला एक झुझारू नेता: जितेंद्र चौधरी appeared first on हिमाचल वॉचर.