कच्ची घाटी Archives - हिमाचल वॉचर

शिमला के कच्ची घाटी में गिरी बहुमंजिला ईमारत, आधा दर्जन और भवनों में आयी दरारें
शिमला– हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कच्ची घाटी में आज शाम साढ़े पांच बजे के करीब एक बहु मंजिला ईमारत गिर गयी। इसमें किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस इमारत के नीचे बसी दो से तीन इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इस इमारत को गिरने से पहले ही खाली करवा दिया गया था, क्योंकि इसमें दरारे आ गयी थी। भवन में रह रहे आठ परिवारों के लोगों को दूसरी जगह स्थांनांतरित कर दिया था।

निचली तरफ बना दो मंजिला भवन और एक मकान भी पूरी तरह नष्ट हो गए। वहीं, आधा दर्जन भवनों को भी खतरा हो गया है। प्रशासन ने इन भवनों को खाली करवा दिया है।

नगर निगम उपमहापौर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि यह सात मंजिला मकान गुरमीत सिंह का है जो रामबाजार में कारोबारी हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले ही भवन की नींव से मलबा खिसकने लगा था। आसपास के कई और मकानों में भी दरारें देखी गई थीं। भवन को बचाने के लिए कारोबारी ने नींव के समीप दीवार लगाने का फैसला लिया था।

स्थानीय पार्षद संजय परमार से सूचना मिलते ही गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नगर निगम उप महापौर और निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के भवनों को खाली करवाया।

बता दें, कच्चीघाटी का यह इलाका सिंकिंग जोन है। एनएच से सटे इस क्षेत्र में कई बहुमंजिला भवन बने हैं।

कहा जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर के नक्शे पास नहीं हैं। जहां सात मंजिला भवन ढहा है उसके नीचे की ओर नाले के पास बने भवनों में भी कुछ दिन से दरारें आना शुरू हो गई हैं।  इस पहाड़ी पर बने आधा दर्जन भवनों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि दो भवन गिरे हैं। इनमें आठ परिवार रहे रहे थे। फौरी राहत के तौर पर हर परिवार को दस-दस हजार रुपये दिए हैं। एहतियात के तौर पर दो भवनों को खाली करवाया दिया है। इसके अलावा आईपीएच और लोनिवि के रेस्ट हाउस में प्रभावित परिवारों के लोगों की ठहरने की व्यवस्था की है। स्थानीय होटलियर भी मदद के लिए आगे आए हैं। संकट मोचन मंदिर की सराय में भी व्यवस्था की है।

The post शिमला के कच्ची घाटी में गिरी बहुमंजिला ईमारत, आधा दर्जन और भवनों में आयी दरारें appeared first on हिमाचल वॉचर.