ऐतिहासिक रिज मैदान Archives - हिमाचल वॉचर

मोदी की शिमला रैली के नाम पर बीजेपी लोगो से ऐंठ रही चंदा: कांग्रेस
शिमला-  27 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर होने वाली रैली को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व बिलासपुर जिले से वरिष्ठ नेता सीपीएस व हमीरपुर जिले के बड़सर से विधायक, पार्टी के महासचिव व शिमला के पूर्व विधायक, सीपीएस व रामपुर से विधायक,  सीपीएस और घुमारवीं से विधायक एवं बिलासपुर से कांग्रेस विधायक ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता पीएम की शिमला रैली के नाम पर घर-घर जाकर चंदा एकत्रित कर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के पास करोड़ों रुपये का फंड होने के बावजूद चंदा इक्कठा कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर ये भी बताना चाहिए कि नोटबंदी से ठीक पहले शिमला, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर और अन्य जिलों भाजपा ने पार्टी कार्यालयों के लिए जो जमीनें खरीदी, उसके लिए बीस करोड़ रुपये कहां से आए। हमीरपुर और शिमला में तो पहले से भाजपा के पार्टी कार्यालय हैं।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि भूमि खरीदने के लिए बीस करोड़ रुपये काले धन का प्रयोग किया गया। भाजपा इसका जवाब दिए बिना बच नहीं सकती। इससे लोगों का ध्यान भटकाने के लिए चंदा एकत्रित करने का ढोंग रचा गया है। इसके पीछे भाजपा का मकसद शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर भी घर-घर तक पहुंचना है।

कांग्रेस ने यह भी कहा कि साढ़े चार साल से अधिक का समय बीतने पर शिमला भाजपा को क्षेत्र की जनता की याद आई है। चुनाव मैदान में उतरने से पहले भाजपा अब पीएम मोदी के नाम का सहारा ले रही है। गली-गली जाकर सफाई अभियान के नाम पर फोटो सेशन किया जा रहा है, जबकि आज तक भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के निगम पार्षदों को शिमला के वार्डों की याद नहीं आई। इससे भाजपा का असली चेहरा बेनकाब हुआ है।

The post मोदी की शिमला रैली के नाम पर बीजेपी लोगो से ऐंठ रही चंदा: कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.