एसपी शिमला Archives - हिमाचल वॉचर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक बार फिर हिंसा,पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण
शिमला- ए ग्रेड का दर्जा प्राप्त हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालय में एक बार फिर छात्र संगठन हिंसक हो गए। मंगलवार सुबह एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बहसबाजी के बाद दोनों में पथराव भी शुरू हो गया। इससे कैंपस में अफरातफरी मच गई। छात्रों सहित एचपीयू में अपना काम करवाने पहुंचे लोग पथराव से बचने के लिए इधर-उधर भागते रहे। पथराव में तीन छात्र जख्मी हो गए हैं। जख्मी छात्रों का डीडीयू अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।

दोनों संगठनों के बीच अब तनाव और बढ़ गया है। वहीं, दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। एक दूसरे पर पथराव और मारपीट का आरोप दोनों तरफ से लगाया गया है। हिंसक घटना की संभावनाओं को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

एसएफआई नेता नोवल ठाकुर ने हिमाचल वॉचर को बताया कि एबीवीपी ने उनके 15 लोगो की कंडीशनल बेल को रिजेक्ट करवाने के मकसद से यह हमला किया। नावेल ने कहा कि लॉ विभाग के पास 3 से 4 छात्रों ने एसएफआई  के ऐक  छात्र रोहित को घेर लिया और उस पर हमला किया। नोवल ने यह भी बताया कि उसके बाद जब वह समरहिल चौक पहुंचे तो वहां  पर एबीवीपी द्वारा पथराव किया गया जिसमे कुछ छात्र घायल हो गए। हिमाचल वॉचर ने एबीवीपी से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन किसी कारण वश संपर्क नहीं हो पाया।

जानकारी के अनुसार विधि विभाग में मामूली सी बात से शुरू हुई कहासुनी के बाद सुबह करीब 10 बजे कैंपस में तनाव पैदा हो गया। देखते ही देखते मुख्य गेट और आर्ट्स ब्लॉक के बीच कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी शुरू हो गई। एसएफआई के नोवल, रोहित और राकेश पथराव में जख्मी हो गए।

इस दौरान राह चलते लोग भी दहशत में आ गए। पत्थरबाजी की घटना के तुरंत बाद एसपी शिमला मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिसर में छात्र गुटों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर परिसर में पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती कर दी गई है।

एसपी ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कैंपस में शांति बनाए रखने की अपील की। भविष्य में हिंसक घटना की संभावनाओं को देखते हुए परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बालुगंज थाना, समरहिल चौकी और क्यूआरटी के जवान दिन भर कैंपस में तैनात रहे। एएसपी अर्जित सैन स्वयं मौके पर मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि  करीब छह महीने  पहले भी छात्र संगठनों के बीच एचपीयू में खूनी संघर्ष हुआ था। तब नैक की टीम विवि के दौरे पर थी। हॉस्टल में एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ता भिड़ गए थे। इसमें कई छात्र घायल हो गए थे। दो दिन तक नैक टीम के सामने छात्र संगठनों में खूनी संघर्ष चलता रहा था। बावजूद इसके टीम ने एचपीयू को ए ग्रेड दिया था।

एबीवीपी के एक कार्यकर्ता को लिया हिरासत में

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डी डब्ल्यू नेगी खुद मौके पर पहुंचे और हालात को शांत किया। पुलिस ने एबीवीपी के एक कार्यकर्ता को भी हिरासत में लिया है। अधीक्षक ने बताया कि झड़प में संलिप्त दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की तरफ से कोई शिकायत अभी तक दर्ज नहीं कराई गई है अगर सब कुछ शांत रहा तो हिरासत में लिए गए एबीवीपी के कार्यकर्ता को छोड़ दिया जाएगा।

The post हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एक बार फिर हिंसा,पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण appeared first on हिमाचल वॉचर.

संजौली में 32.9 ग्राम ब्राऊन शूगर सहित पुलिस ने एक युवक किया गिरफ्तार
शिमला-  नशे का बढ़ते कारोबार अब हिमाचल में भी फैलता रहा है। राजधानी शिमला में पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस जब संजौली में सोमवार को गश्त पर थी तो उस दौरान लखनपाल नामक व्यक्ति की शक के आधार पर चैकिंग की और उसके कब्जे से 32.9 ग्राम ब्राऊन शूगर बरामद की।

पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति ब्राऊन शूगर को लेकर ढली की तरफ जा रहा था। पुलिस ने ब्राऊन शूगर बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी से पूछताछ जारी

अभी तक पुलिस की छानबीन में यह पता नहीं चल पाया है कि वह ब्राऊन शूगर को कहां ले जा रहा था। कोर्ट में पेश होने के बाद ही मामले की सही रूप से पुष्टि हो पाएगी। इस संबंध में एसपी शिमला डी.डब्ल्यू. नेगी का कहना है कि ब्राऊन शूगर के मामले में व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभी इस मामले में पूछताछ जारी है।

The post संजौली में 32.9 ग्राम ब्राऊन शूगर सहित पुलिस ने  एक युवक किया गिरफ्तार appeared first on हिमाचल वॉचर.