एमएस डॉ.जनकराज Archives - हिमाचल वॉचर

आईजीएमसी (IGMC) शिमला में पहली बार सफलता पूर्वक हुई भोजन नली के कैंसर की न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी
शिमला-हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी (IGMC) शिमला में पहली बार आहार नली के कैंसर का ऑपरेशन हाइटेक लेप्रोस्कोपिक तकनीक से बिना चीर-फाड़ के ऑपरेशन किया गया है। आईजीएमसी के डॉक्टरों ने शिमला के 74 वर्षीय बज़ुर्ग मरीज़ का इस तकनीक से सफल ऑपरेशन कर जीवनदान दिया है। इस तकनीक से पहली बार ऑपरेशन किया गया है और आम तौर पर चीरफाड़ कर अब तक ऑपरेशन होता आया है, इसमें जहाँ समय भी ज्यादा लगता है वहीं मरीज को ठीक होने में भी बहुत समय लगता है। लेप्रोस्कोपिक तकनीक से पहले ऑपरेशन करने के लिए बाहरी राज्यों पीजीआई या एम्स का रुख करना पड़ता था लेकिन अब प्रदेश में ही इस तकनीक से ऑपरेशन संभव हो गया है।

कैंसर सर्जन डीके वर्मा ने बताया कि इस तकनीक से अभी तक हिमाचल के किसी भी अस्पताल में ऑपरेशन नहीं किया गया है। बड़े शहरों में इस ऑपरेशन पर चार से पांच लाख रुपए खर्च आता है, लेकिन IGMC में निःशुल्क सर्जरी की गई है। इस तकनीक से ऑपरेशन करने में 3 घण्टे लगे है, जबकि आमतौर पर 5 घण्टे ऑपरेशन करने में लगते है।

उन्होंने कहा कि अगर खाने-पीने में परेशानी हो रही हों तो मरीजों को लगता है कि एसिडिटी के कारण ऐसा हो रहा है। बार-बार मिचली आने को नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कई बार यह कैंसर का लक्षण हो सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज करवाना चाहिए। आहार नली के कैंसर का कारण तंबाकू व गुड़ाखू भी है। जिस महिला मरीज का ऑपरेशन किया गया, उनमें एक को गुड़ाखू करने की लत थी। वहीं दूसरी महिला इस तरह का नशा नहीं करती है। आहार नली के कैंसर का ऑपरेशन संभव है। वास्तव में मनुष्य के शरीर में स्थित आहार नली, मुंह से पेट तक भोजन ले जाने का काम करती है। जब यह नली कैंसर ग्रस्त हो जाती है, तो उसे इसोफेगल कैंसर कहते है।

वहीं आइजीएमसी के एमएस डॉ.जनकराज ने कहा कि इस तकनीक से ऑपरेशन काफी फायदेमंद रहेगा। इस तकनीक से मरीज जल्दी ठीक होगा, साथ ही समय भी कम लगेगा। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के ऑपरेशन पहले भी होते थे, लेकिन उसमें काफी ज्यादा समय लगता था।

The post आईजीएमसी (IGMC) शिमला में पहली बार सफलता पूर्वक हुई भोजन नली के कैंसर की न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी appeared first on हिमाचल वॉचर.