एटीएम Archives - हिमाचल वॉचर

बैंक की भीड़ से बचने के लिए अब आप हिमाचल के 25 पेट्रोल पंपों पर कार्ड स्वैप कर प्राप्त कर सकते हैं 2 हजार रुपये नगदी
मंडी-  केंद्र सरकार की ओर से नोट बंदी के फैसले से परेशान आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड ने लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश भर के 25 पेट्रोल पंपों पर डेबिट कार्ड स्वैप करने पर दो हजार कैश उपलब्ध करवाया जा रहा है। दो दिसंबर के बाद पेट्रोल पंप पर पुराने 500 और 1000 के नोट लेने बंद किए जाएंगे।

इसके लिए डेविट कार्ड, पेटीएम की सुविधा लोगों को उपलब्ध होगी। कैश के लिए एटीएम और बैंकों में लोगों की भीड़ को देखते हुए हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने प्रदेश भर में 25 पंपों पर डेविट कार्ड स्वैप करने पर दो हजार रुपये कैश उपलब्ध करवाने की सुविधा शुरू की है।

वीरवार को मंडी के विभिन्न एटीएम में लोगों की लाइनों के बीच शहर के पड्डल में स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर कई लोगों ने वाहन में तेल भरवाने के साथ इस सुविधा का लाभ उठाकर कैश निकाला। विशेषकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक व अन्य कारोबारियों को एटीएम की लंबी लाइनों से निजात दिलाते हुए आसानी से पैट्रोल के साथ कैश भी उपलब्ध करवाया गया।

आम लोगों को दिक्कतों को देखते हुए एचपीसीएल ने शुरू की सुविधा

मंडी के ऋषि एचपी सेंटर के एमडी शशि शर्मा ने बताया कि पेट्रोल पंप में इस सुविधा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को राहत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। एचपीसीएल के सीनियर सेल ऑफिसर पुष्पेंद्र सोढा ने बताया कि देशभर में अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एचपीसीएल ने मिनी एटीएम के नाम से लोगों को पेट्रोल पंप पर कैश उपलब्ध करवाने की शुरूआत 25 नवंबर से कर दी है।

इस सुविधा में प्रति कार्ड 2 हजार रुपये तक स्वैप कर किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नए नोट को लेकर लोगों को दिक्कतें रहेगी तब तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि दो दिसंबर के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम के किसी भी पंप पर पुराने नोट नहीं लिए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश भर के 80 पेट्रोल पंपों पर पेटीएम और मोबाइल ऐप से भी पेमेंट करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

The post बैंक की भीड़ से बचने के लिए अब आप  हिमाचल के 25 पेट्रोल पंपों  पर कार्ड स्वैप कर प्राप्त कर सकते हैं  2 हजार रुपये नगदी appeared first on हिमाचल वॉचर.