एचपीयू परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी Archives - हिमाचल वॉचर

एचपीयू में 5 जून को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा,फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 मई
शिमला- प्रदेश के दो सरकारी और 73 निजी बीएड कालेजों के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सत्र 2017 की बीएड प्रवेश परीक्षा पांच जून को करवाएगा। यह प्रवेश परीक्षा बीएड के दो वर्षीय कोर्स के लिए एचपीयू की ओर से करवाई जा रही है। प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर ही निर्धारित बीएड सीटों पर प्रवेश उम्मीदवारों को मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2017-19 के लिए आयोजित की जा रही इस प्रवेश परीक्षा के लिए छात्र ऑनलाइन प्रक्रिया से एप्लीकेशन फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों के लिए बीएड के ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस और एप्लीकेशन फार्म विवि की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। वेबसाइट पर जाकर छात्र ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा फार्म भर सकते हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म भरने की अंतिम तिथि विश्वविद्यालय की ओर से 18 मई रखी गई है। एप्लीकेशन फार्म भरने के लिए 900 रुपए फीस सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ-साथ ओबीसी और अन्य वर्गों के लिए निर्धारित है। इसके अलावा एससी/एसटी और संबंधित वर्गों के लिए यह फीस 450 रुपए रहेगी।

एचपीयू परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि छात्रों को ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म भरने के लिए सभी योग्यता नियमों को ध्यान में रखना होगा। बीएड के लिए सरकारी और निजी बीएड कालेजों में 85 सीटें हिमाचली बोनोफाइड और 15 फीसदी सीटें अन्य राज्यों के लिए निर्धारित की गई हैं। साथ ही जम्मू-कश्मीर के छात्र भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीएड प्रवेश के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म भरने के साथ ही विवि इस बार छात्रों को ऑनलाइन ही फीस भुगतान करने की सुविधा प्रदान कर रहा है। छात्र नेट बैंकिंग और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से ऑनलाइन फीस जमा करवाने के साथ ही चालान द्वारा भी फीस का भुगतान कर सकेंगे।

बीएड फीस बढ़ी

हिमाचल विश्वविद्यालय ने इस सत्र बीएड प्रवेश 2017 की प्रवेश परीक्षा फीस में बढ़ोतरी कर छात्रों को झटका दिया है। इस सत्र बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने पर सामान्य वर्ग और ओबीसी छात्रों को 900 रुपए, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए यह फीस दर 450 रुपए विवि ने तय की है। गत सत्र यह फीस सामान्य के लिए 600 व एससी/एसटी वर्ग के लिए 300 रुपए थी।

ऑनलाइन काउंसिलिंग

एचपीयू इस बार बीएड सत्र 2017-19 के लिए प्रवेश परीक्षा की मैरिट के आधार पर ही ऑनलाइन काउंसिलिंग करवाने की तैयारी में है। छात्रों को मैरिट के आधार पर उनकी पसंद के कालेज में प्रवेश विवि देगा।

The post एचपीयू में 5 जून को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा,फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 मई appeared first on हिमाचल वॉचर.