एचपीयू चीफ वार्डन Archives - हिमाचल वॉचर

कोरोना का हवाला देकर जबरदस्ती छात्रों को हॉस्टल से निकाल रहा विश्वविद्यालय प्रशासन, छात्र मानसिक रूप से हो रहे प्रताड़ित : एबीवीपी
शिमला– आज गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा कि आज सभी कार्यकर्त्ता ने दोपहर बारह बजे श्विश्वविद्यालय छात्रावासों से छात्रों को कोरोना का हवाला देकर जबरदस्ती निकाले जाने को लेकर चीफ वार्डन का घेराव किया।

इकाई अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय द्वारा निकाले गए फरमान को तुगलकी बताते हुआ कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जनवरी महीने में हॉस्टल में रहने के लिए छात्रों से पहले ही 1500 रूपए मैस शुल्क ले लिया है और हॉस्टल प्रबंधन द्वारा एक महीने का राशन भी एडवांस में खरीद लिया गया है लेकिन अब एक आदेश जारी कर के छात्रों को हॉस्टल छोड़ने के लिए कहा जा रहा है जिससे छात्र मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं।

इकाई ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में प्रदेश के प्रत्येक जिले से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। लेकिन बीते कुछ दिन पहले प्रदेश में हुए भारी हिमपात के कारण अधिकतम क्षेत्रों में सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं, जिसके कारण बहुत से छात्र अपने घरों को वापिस नहीं जा सके। उन छात्रों ने विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने का संकल्प लिया था।

उन्होंने कहा की विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार शाम को एक तुगलकी फरमान जारी किया जिसमें कोरोना का हवाला देते हुए छात्रों को एक दिन के भीतर ही छात्रावासों को खाली करने का आदेश दिया जाता है। अध्यक्ष ने कहा कि हॉस्टल में छात्र अपने फाइनल एग्जाम,प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए रुका हुआ है, लेकिन हाल ही में प्रदेश में हुए भारी हिमपात के कारण उत्पन्न हुई परिस्थिति को भी विश्वविद्यालय प्रशासन अनदेखा कर रहा है।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के शोधार्थी भी अपने शोध कार्यों को लेकर विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हैं। इनमें से बहुत से शोधार्थी ऐसे हैं जिनका अभी दो-तीन महीनों का शोध कार्य शेष है। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन इन छात्रों को भी हॉस्टल में नहीं रहने दे रहा है।

आरोप लगाते हुए एबीवीपी अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ तो पूरे देश से लाखों पर्यटक घूमने के लिए हिमाचल आ रहे हैं उनमें से अधिकतर पर्यटक कोविड की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों को सही ढंग से पालन नहीं कर रहे है। लेकिन इन पर ध्यान न देते हुए केवल उन छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है जो केवल अपनी पढ़ाई के लिए विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रुका हुआ है।

एबीवीपी ने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला प्रत्येक छात्र अपनी सामाजिक जिम्मेदारी से भली भांति परिचित है। छात्र न केवल दो गज की दूरी मास्क है जरुरी जैसे नारों को समझते हैं बल्कि उनका पूर्णतः अनुसरण भी करते हैं, तो ऐसे में इन सभी छात्रों को हॉस्टल में रुकने देना चाहिए।

कड़ी चेतावनी देते हुए एबीवीपी ने कहा कि जल्द से जल्द इस छात्र विरोधी फरमान को वापिस लिया जाए और छात्रों को हॉस्टल में ठहरने दिया जाए अगर विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द अपनी तुगलकी फरमान को वापिस नहीं लेता है तो आने वाले समय में प्रशासन को कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगा।

The post कोरोना का हवाला देकर जबरदस्ती छात्रों को हॉस्टल से निकाल रहा विश्वविद्यालय प्रशासन, छात्र मानसिक रूप से हो रहे प्रताड़ित : एबीवीपी appeared first on हिमाचल वॉचर.