एचपीयू कुलसचिव Archives - हिमाचल वॉचर

एचपीयू एसएफआई ने विश्वविद्यालय से जुड़ी मांगों को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
शिमला- प्रदेश विश्वविद्यालय में नॉन टीचिंग स्टाफ की कमी, यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के लिए टीजीटी की भर्ती,पंचायत सचिव परीक्षा,कैफेटेरिया जैसी कई मांगों को लेकर आज एसएफआई इकाई ने एचपीयू कुलसचिव को ज्ञापन सौंप कर सभी मांगों को लेकर उन्हें अवगत करवाया।

इकाई ने बताया कि एचपीयू प्रशासन ने नॉन टीचिंग भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जून 2020, सितंबर 2021 और जनवरी 2022 में निकाली थी लेकिन अभी तक यह परीक्षा करवाने में प्रशासन नाकाम रहा है।

एसएफआई ने यह मांग की है कि ये परीक्षा जल्द से जल्द करवाई जाए ताकि विद्यार्थियों को आने वाली परेशानी का सामना न करना पड़े और सभी कार्य समय पर हो सके।

वहीं यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के लिए टीजीटी की भर्ती को लेकर एसएफआई ने कहा कि टीजीटी भर्ती के लिए एग्जाम प्रशासन की ओर से करवाया गया था लेकिन उस एग्जाम के परिणाम के बिना ही प्रशासन ने कैंडिडेट को डॉक्यूमेंटेशन के लिए बुला लिया और डॉक्यूमेंटेशन हो भी गई।

एसएफआई ने आरोप लगाया कि प्रशासन अपने लोगों को धांधली करके अंदर लाने की भी साजिश कर रहा है इसलिए इसकी भी जांच होना जरूरी है।

इकाई ने बताया कि प्रशासन ने पंचायत सचिव के लिए भी परीक्षा करवाई गई थी लेकिन अभी तक इसका परिणाम घोषित नहीं किया गया है, इसलिए इसका परिणाम जल्द से जल्द निकाला जाए।

इसके साथ ही वि.वि कैफेटेरिया पर एसएफ़आई ने कहा कि उन्होंने प्रशासन से बहुत पहले से यह भी मांग की थी कि यूनिवर्सिटी का जो कैफेटेरिया है जो कि पिछले लगभग 2 सालों से बंद है उसे खोला जाए जहां पर विद्यार्थियों को उचित मूल्य पर अच्छा खाना मिलता है,लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसे न खोलकर कैंपस में नई नई महंगी कामधेनु व हॉटस्पॉट जैसी दुकानें खोलकर छात्रों को लूट रहा है।

परिसर में कुछ अन्य दुकानें पहले से ही है जहां पर लगभग उचित मूल्य पर खाना मिलता था लेकिन प्रशासन द्वारा खोले गए महंगी दुकानों के कारण उन दुकानों वालों ने भी अपने मनमाने मूल्य पर खाना खिलाना शुरू कर दिया है।  एसएफआई ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सभी दुकानों में रेट लिस्ट लगाई जाए जो प्रशासन की ओर निर्धारित किया गया हो जिससे विद्यार्थियों को उचित मूल्य पर खाना मिल सके।

विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष रॉकी ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द यह मांगे पूरी न हुई तो एसएफआई एक उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।

The post एचपीयू एसएफआई ने विश्वविद्यालय से जुड़ी मांगों को लेकर कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन appeared first on हिमाचल वॉचर.