एचपीयू एबीवीपी Archives - हिमाचल वॉचर

10 दिनों में सभी परीक्षा परिणाम घोषित करे एचपीयू नहीं तो एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में लगा दिया जाएगा ताला: एबीवीपी
शिमला- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एक बार फिर से छात्रों के पीजी परीक्षाओं के साथ ही अन्य सेमेस्टर के परिणाम लटका दिए है। छात्र अपने रिजल्ट का इतंजार कर रहे है लेकिन एचपीयू प्रशासन की ओर से उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जा रहा है।

छात्रों में इस बात को लेकर रोष हैं और छात्र जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग एचपीयू प्रशासन से कर रहे है। छात्रों की इस मांग को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी विवि प्रशासन के समक्ष रख रही है जिसके चलते एबीवीपी इकाई ने मंगलवार को एचपीयू अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया।

एबीवीपी इकाई सचिव कमलेश ठाकुर ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन लंबे समय से पीजी के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं कर पा रहा है जिस कारण छात्रों को बाहरी राज्यों के विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने में  काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को हुए लगभग 5 महीने हो चुके हैं और छात्रों के आगामी एंट्रेंस भी हो चुके हैं,लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा परिणाम समय से घोषित नहीं कर रहा है।

इकाई ने कहा कि अभी हाल ही में बीएड के परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा घोषित किए गए हैं उनमें भी छात्रों को शुन्य अंक (0 नंबर) दिए गए हैं जो विश्वविद्यालय के छात्रों के प्रति नकारात्मक रवैए को दर्शाता है।

एबीवीपी ने कहा कि परीक्षाएं होने के बाद अब तक विश्वविद्यालय ना ही पीजी फाइनल ईयर के परिणाम घोषित कर पाया है और ना ही बाकी सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित कर पाया है।

उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में पीजी परीक्षा के फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 7 फरबरी रखी गई है ऐसे में पीजी के हजारों छात्र असमंजस में है जब उनका परीक्षा परिणाम ही नहीं आया है तो वह किस प्रकार से अपनी रिअपीयर की परीक्षाएं फिर से भरेंगे।

इकाई सचिव ने कहा कि जो छात्र डिग्री पूरी होने के बाद अन्य संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते हैं उन्हें माइग्रेशन ना मिलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कुछ छात्रों का तो प्रवेश तक रद्द होने की नौबत आ गयी है।

विद्यार्थी परिषद इकाई ने अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक को स्पष्ट शब्दों में  चेतावनी देते  हुए कहा कि आने वाले 10 दिनों में सभी परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएं नहीं तो विश्वविद्यालय में अधिकारियों को अंदर नहीं आने दिया जाएगा और  परिषद कार्यकर्ता एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में ताला लगा देंगे जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से  विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

The post 10 दिनों में सभी परीक्षा परिणाम घोषित करे एचपीयू नहीं तो एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक में लगा दिया जाएगा ताला: एबीवीपी appeared first on हिमाचल वॉचर.

50% क्षमता के साथ जल्द पुस्तकालय खोले विश्वविद्यालय प्रशासन:एबीवीपी
शिमला- आज सोमवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई ने छात्रों की मांगो को लेकर पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौम्पा और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि विश्वविद्यालय पुस्तकालय को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ छात्रों के लिए खोला जाये।

इकाई सहमंत्री सुनील ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के द्वारा लगातार इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने के कारण प्रदेश सरकार को झुकना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पिछले कल रविवार को प्रदेश सरकार द्वारा एक अधिसूचना जारी कर दी गई है जिसमें शिक्षण संस्थान इत्यादि को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोला जा सकता है।

इकाई ने कहा कि इसी कड़ी में आज विद्यार्थी परिषद ने पुस्तकालय प्रभारी को ज्ञापन सौम्पा एवं उनसे अनुरोध किया कि विश्वविद्यालय प्रशासन भी अब तुरंत प्रभाव से पुस्तकालय को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने का आदेश जारी करें ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई और अधिक प्रभावित न हो।

इकाई सहमंत्री ने यह भी कहा कि बीते 2 सालों से पूरे विश्व में कोरोना महामारी के चलते जहाँ लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है तो वहीं शिक्षा का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है।

उन्होंने कहा इस महामारी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी वर्तमान के छात्रों को हो रही है। प्राथमिक हो, माध्यमिक हो,या उच्च शिक्षा छात्रों की पढ़ाई कोरोना के कारण बुरी तरह से प्रभावित है।

सुनील ने कहा कि बीते सप्ताह पहले प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विवि.पुस्तकालय तुरंत प्रभाव से छात्रों के लिए बंद कर दिया था। इस आदेश के कारण सबसे ज्यादा मुश्किलें विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्रों को हुई थी।

उन्होंने बताया कि बहुत से छात्र अपने फाइनल परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में रोज़ाना पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन एक छात्र विरोधी आदेश के कारण सैंकडों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

उन्होंने कहा एबीवीपी प्रशासन यह मांग करती है कि छात्रों को उनकी पढ़ाई से वंचित न किया जाए और उन्हें लाइब्रेरी में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ पढ़ने के लिए बैठने दिया जाए। विद्यार्थी परिषद यह आशा करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द उनकी मांगो को पूरा करेगा।

The post 50% क्षमता के साथ जल्द पुस्तकालय खोले विश्वविद्यालय प्रशासन:एबीवीपी appeared first on हिमाचल वॉचर.