एचपीयू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद Archives - हिमाचल वॉचर

एबीवीपी ने छात्रों की मांगो को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन, छात्रावासों को खुला रखने की उठाई मांग
शिमला- हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई के अध्यक्ष आकाश नेगी ने कहा आज शुक्रवार को छात्रों की विभिन्न मांगो को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौम्पा और ज्ञापन के माध्यम विश्वविद्यालय प्रशासन से सभी मांगो को जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

इकाई अध्यक्ष ने कहा कि एचपीयू एबीवीपी इकाई के कार्यकर्ताओं ने कुलपति से मिल कर कहा कि विद्यार्थी परिषद पिछले कुछ दिनों से लगातार विश्वविद्यालय छात्रावासों में रहने वाले छात्रों की मांग को लेकर प्रशासन के अधिकारियों से मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने करोना के बढ़ते हुए मामलों का हवाला देकर विश्वविद्यालय छात्रावासों को बंद करने का आदेश जारी किया है लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हुए भारी हिमपात के कारण पर्वतीय इलाकों के सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए हैं जिसके कारण छात्र अपने घरों को वापिस नहीं जा सकते हैं।

इकाई ने कहा कि विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जो छात्र अभी विश्वविद्यालय छात्रावासों में रह रहे हैं उन्हें हॉस्टल में रहने दिया जाए। आकाश ने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के लिए प्रशासन डबल वैक्सीनटेड होना अनिवार्य कर सकता है।

अन्य मांगो को कुलपति के समक्ष रखते हुए इकाई अध्यक्ष ने यह भी कहा कि इंस्पायर स्कॉलरशिप जिन छात्रों को मिली है उन सभी छात्रों को पीएचडी में प्रवेश मिले।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इंस्पायर स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ काफी सौतेला व्यवहार कर रहा है। कुछ विभागों ने इंस्पायर स्कालरशिप प्राप्त करने वाले छात्रों को पीएचडी में प्रवेश दिया है ज़ब कि कुछ विभागों द्वारा छात्रों को पीएचडी में प्रवेश नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा कि वे मांग करते हैं कि सभी इंस्पायर स्कालरशिप प्राप्त करने वाले छात्रों को पीएचडी में प्रवेश दिया जाए।

अपनी अन्य मांगो में एबीवीपी ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय के पिंक पैटल पर निर्मित कामधेनु कैंटीन के अंदर भोजन के दाम उचित रखे जाए और भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए ताकि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला प्रत्येक छात्र वहां पर भोजन कर सके।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद यह उम्मीद करती है कि विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द से जल्द इन सभी छात्र मांगो को पूरा करेगा।

साथ ही साथ उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द उनकी मांगो को नहीं माना जाता तो आने वाले समय में प्रशासन को विरोध का सामना करना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन स्वंय जिम्मेदार होगा

The post एबीवीपी ने छात्रों की मांगो को लेकर कुलपति को सौंपा ज्ञापन, छात्रावासों को खुला रखने की उठाई मांग appeared first on हिमाचल वॉचर.