एचआरटीसी कर्मचारी Archives - हिमाचल वॉचर

एचआरटीसी के 40 बस कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव, टिकट काटने में लग रहा डर: समिति
शिमला- प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में हर दिन तेजी से वृद्धि हो रही है, तो वहीं इसका असर एचआरटीसी के कंडक्टरों पर भी दिखाई दे रह है। परिवहन निगम के कंडक्टर लगातार कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं,जिनकी संख्या अब 40 हो गई है।

एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति के सचिव खमेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी कि कंडक्टरों के संक्रमित होने से टिकट काटने में डर पैदा हो गया है। समिति ने कहा कि परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर की ओर से प्रतिदिन अपडेट लिया जा रहा है। चालकों-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि अब प्रबंधन सवारियों के टिकट काटने की व्यवस्था बदलने पर विचार कर रहा है। इसमें कंडक्टर पहली सीट पर बैठेगा। खिड़की से सवारियों के टिकट बनेंगे। उसके बाद ही यात्री बस में प्रवेश कर सफर कर सकेंगे। एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने निगम प्रबंधन से यह व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

सचिव खमेंद्र गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा बसों की सैनिटाइजेशन, चालकों-परिचालकों के लिए साबुन की व्यवस्था, सवारियों की थर्मल स्क्रीनिंग के लिए स्कैन आदि की भी मांग की गई है।

परिचालक व चालक की कोरोना से सुरक्षा हेतु प्रबंधन ने पहली, दूसरी और तीसरी सीट पर सवारियों के न बैठने की व्यवस्था की है। चालकों के लिए केबिन बनाने को कहा गया है। जब तक यह व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक सीट के चारों और रस्सी लगाने के लिए कहा गया है।

आपको बता दें कि सोमवार को पुरे प्रदेश में 2446 लोग कोरोना पॉजिटिव आएं है,जबकि कोरोना से 6 लोगों ने जान गवाई है।

The post एचआरटीसी के 40 बस कंडक्टर कोरोना पॉजिटिव, टिकट काटने में लग रहा डर: समिति appeared first on हिमाचल वॉचर.