उपचुनाव Archives - हिमाचल वॉचर

हि.प्र उपचुनावों के परिणाम घोषित,भाजपा को मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर मिली करारी हार
शिमला-हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनाव का परिणाम आज घोषित हो गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह विजयी रहीं जिन्हें 3,69,565 मत प्राप्त हुए। भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशहाल चंद ठाकुर को 3,62,075 मत, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम को 3617, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर को 1262 जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को 1119 और सुभाष मोहन स्नेही को 1772 मत प्राप्त हुए।

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के भवानी सिंह पठानिया ने जीत हासिल की। उन्हें 24,449 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18,660, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी को 375 तथा निर्दलीय प्रत्याशी डा. अशोक कुमार सोमल को 295 और डा. राजन सुशान्त को 12,927 मत प्राप्त हुए।

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के रोहित ठाकुर ने सर्वाधिक 29,955 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। भाजपा की नीलम सरैक को 2644, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा को 23,662 और सुमन कदम को 170 मत प्राप्त हुए।

अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के संजय अवस्थी ने विजय प्राप्त की, उन्हें 30790 वोट मिले और भाजपा के रतन सिंह पाल को 27570 जबकि निर्दलीय जीत राम को 547 मत प्राप्त हुए।

बीजेपी की हार पर मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि वह प्रदेश की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उप-चुनावों के नतीजों को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी बहुत कम अन्तर से मण्डी संसदीय क्षेत्र का उप-चुनाव हारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयास करेंगे तथा नई ऊर्जा व समर्पण के साथ कार्य करते हुए 2022 के विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन उप-चुनावों के सभी विजेता प्रत्याशियों को बधाई दी है।

The post हि.प्र उपचुनावों के परिणाम घोषित,भाजपा को मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर मिली करारी हार appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट सहित तीन विधान सभा सीटों पर आज मतदान, 18 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव
शिमला-हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें जिसमे मंडी लोकसभा सीट और अर्की, फतेहपुर व जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चारों सीटों पर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इस दौरान कोविड संबंधी दिशा-निर्देशों की सख्त से अनुपालना जरूरी है। चारों सीटों पर 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें मंडी लोकसभा सीट से छह, फतेहपुर विधानसभा सीट से पांच, कोटखाई से चार और अर्की से तीन उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।

इन चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए कुल 2796 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंडी संसदीय सीट पर सबसे अधिक 2365, फतेहपुर में 141, अर्की में 154 और जुब्बल कोटखाई में 136 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। 48 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 276 मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है।

इस उपचुनाव में कुल 15 लाख 50 हजार 552 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें 7 लाख 87 हजार 926 पुरुष और 7 लाख 62 हजार 626 महिलाएं तथा 5 थर्ड जेंडर (ट्रांसजेंडर ) मतदाता हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र में 12 लाख 99 हजार 756 मतदाता मत डालेंगे। अर्की विधानसभा क्षेत्र से 92609, फतेहपुर से 87222 और जुब्बल कोटखाई से 70965 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अहम बात यह है कि उपचुनाव में 18 से 19 वर्ष के 38305 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।

उपचुनाव के दौरान 40 मतदान केंद्र महिलाओं द्वारा संचालित किए गए हैं। वहीं 36 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीन मतदान केंद्रों को दिव्यांग मतदान दल संचालित कर रहे हैं। सभी सीटों पर भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच कांटे का मुकाबला है।

मंडी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत लाहौल-स्पीति जिला का ताशीगंग मतदान केंद्र सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है। इसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिला कुल्लू के बंजार विाधनसभा क्षेत्र का शाक्टी मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदान दल को 24 किलोमीटर का पैदल सफर तय करना पड़ा है।

The post उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट सहित तीन विधान सभा सीटों पर आज मतदान, 18 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव appeared first on हिमाचल वॉचर.

महिला कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को करेगी जागरूक, उपचुनावों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी रहेगी प्रमुख मुद्दा
शिमला– हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी प्रदेश में होने जा रहें उपचुनावों में प्रमुख मुद्दा होगी। महिला कांग्रेस ने दावा किया है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में भी जीतेगी और अगले साल 2022 में होने वाले चुनावों में भी जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है उससे गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। आज खाना पकाने की गैस से लेकर तेल व दाल के मूल्य आसमान छू रहें हैं, और भाजपा सरकार सोई हुई है। आम लोगों को अपने परिवार के लिए दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो गया है।

जैनब चंदेल ने कहा कि देश व प्रदेश में महिलाओं पर अत्यचार लगातार बढ़ रहे है। भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह झूठा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह राम भरोसे है। देश मे 28.53% बलात्कार के मामलें तथा 90.21% मामले अपहरण के बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए तीन काले कृषि कानून किसानों पर थोपे गए है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

The post महिला कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को करेगी जागरूक, उपचुनावों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी रहेगी प्रमुख मुद्दा appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव 2021 की तारीख का हुआ एलान, आचार संहिता लागू
शिमला– हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। प्रदेश में एक लोकसभा व तीन विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा। आज से प्रदेश के आठ जिलों मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, शिमला, सोलन और कांगड़ा में आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लगते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का किन्नौर दौरा भी रद्द हो गया है।

बता दें कि प्रदेश में खाली चल रही मंडी लोकसभा सीट के साथ-साथ अर्की, फतेहपुर और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव 2021 की अनुसूची

1 अक्तूबर 2021 को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी

8 अक्तूबर तक नामांकन दाखिल होंगे

11 को नामांकन की छंटनी होगी

13 तक नाम वापसी हो सकेगी

28 अक्तूबर की शाम को चुनाव प्रचार बंद होगा

30 अक्तूबर को मतदान होगा

2 नवंबर को मतगणना होगी

The post हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव 2021 की तारीख का हुआ एलान, आचार संहिता लागू appeared first on हिमाचल वॉचर.