उपचुनाव 2021 Archives - हिमाचल वॉचर

लोगों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था, अर्थव्यवस्था व शून्य विकास के खिलाफ किया वोट: काँग्रेस
शिमला-हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा अर्की,जुब्बल कोटखाई और फतेहपुर उपचुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत पर खुशी प्रकट करते हुए कहा है कि लोगों ने भाजपा के धनबल को पूरी तरह ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में किसी सत्ता दल को उप चुनावों में इतनी बड़ी हार का मुंह देखना पड़ा है, जहां उन्हें एक भी सीट पर जीत हासिल नही हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में जनमत खो दिया है, अब उसे सत्ता में बैठने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने नौ विधानसभा क्षेत्रों में शानदार जीत हासिल की है। इसलिए मुख्यमंत्री को प्रदेश में अब जल्द चुनाव करवाने चाहिए।

कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने इस जीत का श्रेय पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं व लोगों को दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इन चुनावों में वीरभद्र सिंह नही थे। उनकी कमी बहुत खली। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद उनपर था और सदैव बना रहेगा।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनाव कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कुशल नेतृत्व व राहुल गांधी के मार्गदर्शन के साथ प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुर कीरत सिंह व संजय दत्त के दिशा निर्देश में हुआ, जिसमें कांग्रेस ने एक बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक की नही पूरे संगठन की है और संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।

राठौर ने इन चुनाव परिणामों पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया पर जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत थोड़े अंतर से हारी है, पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने नौ विधानसभा क्षेत्रों में जहां भाजपा को पिछले चुनावों में बढ़त मिली थी, वहां उन्हें इन उप चुनावों में मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अपनी हार को नहीं पचा पा रहें।

राठौर ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा इसे अपना सेमीफाइनल बता कर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में अपनी जीत को लेकर देख रही थी। मुख्यमंत्री ने मंडी संसदीय क्षेत्र में क्षेत्रवाद का नारा देकर लोगों को उनके प्रत्याशी को जिताने की दुहाई दी थी। उन्होंने कहा कि लोगों ने बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था, अर्थव्यवस्था व शून्य विकास के खिलाफ वोट किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने का पूरा प्रयास करती रही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदर्श आचार संहिता का डट कर दुरपयोग किया। चुनाव आयोग भी सरकार के समक्ष बेबस नजर आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की शिकायतों पर भी आयोग ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की।

इससे पूर्व पत्रकार वार्ता में कांग्रेस विधायक प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से भाजपा सरकार को साफ संदेश गया है कि अब उसके पास जनमत नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह ऐतिहासिक जीत है, और इसके लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  का नेतृत्व व सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता बधाई के पात्र है।

हर्षवर्धन ने कहा कि यह परिणाम देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ लोगों का रोष है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत का यह सिलसिला अब शुरू हो गया है और आगामी चुनावों में भी अपनी शानदार जीत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गये है और कांग्रेस लोगों का इस जन समर्थन पर आभार प्रकट करती है।

The post लोगों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, लचर कानून व्यवस्था, अर्थव्यवस्था व शून्य विकास के खिलाफ किया वोट: काँग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव: एक लोकसभा तथा तीन विधानसभा सीटों के उप-निर्वाचन की मतगणना के लिए तैयारियां पूर्ण
शिमला– हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी,सी.पालरासु ने बताया कि उप-निर्वाचन-2021 के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने के बाद अब मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

उन्होंने बताया कि 2 नवंबर, 2021 मंगलवार को प्रातः 8:00 बजे से मतगणना कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंडी संसदीय क्षेत्र तथा फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उप-निर्वाचन के मतों की गणना संबंधित केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न की जाएगी। मतगणना केंद्र में निर्वाचन अधिकारी की टेबल के अतिरिक्त अन्य प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना सहायक और एक मतगणना निरीक्षक (सुपरवाइजर) तैनात किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के लिए 11 मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं, जबकि फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए तीनों सामान्य पर्यवेक्षकों को ही मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर की भी तैनाती की गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के डाक मतपत्रों व ईटीपीबीएस मतों की गिनती पूर्ण करने के लिए अलग से दो केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में डाक मतपत्रों व ईटीपीबीएस मतों की गिनती के लिए एक-एक केंद्र अलग से स्थापित किया गया है। ऐसे में ईवीएम तथा डाक मतपत्रों के माध्यम से पड़े मतों की गिनती एक ही समय में प्रारंभ हो सकेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना में मतगणना का परिणाम घोषित होने के उपरांत विजेता प्रत्याशी अथवा उनके समर्थकों द्वारा विजय जुलूस निकालने पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा रिटर्निंग ऑफिसर से निर्वाचित होने संबंधी प्रमाणपत्र लेते समय विजेता प्रत्याशी अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ दो से अधिक लोगों को आने की अनुमति नहीं होगी।

The post उपचुनाव: एक लोकसभा तथा तीन विधानसभा सीटों के उप-निर्वाचन की मतगणना के लिए तैयारियां पूर्ण appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव: देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी के स्वागत के लिए बिछाया गया रेड कारपेट
शिमला-स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान किया। 104 वर्षीय श्याम सरण नेगी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से संबंधित है। नेगी ने मतदान केंद्र कल्पा में शनिवार दोपहर को मतदान किया। इस दौरान उनकी पौत्री मनीषा और पौत्र आकाश भी उनके साथ थे। जिला किन्नौर प्रशासन द्वारा नेगी के स्वागत के लिए विशेष रूप से रेड कारपेट बिछाया गया था। वहीं, पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका स्वागत किया गया। उपायुक्त किन्नौर अपूर्व देवगन ने नेगी को टोपी एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

जिला प्रशासन द्वारा मास्टर श्याम सरण नेगी को मतदान केंद्र तक लाने व घर छोड़ने के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। नेगी ने बताया कि उन्होंने सभी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

फरवरी 1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ था, लेकिन किन्नौर में भारी बर्फबारी के कारण पांच महीने पहले सितंबर 1951 में ही चुनाव हो गए थे। उस समय श्याम सरण नेगी किन्नौर के मूरंग स्कूल में अध्यापक थे और चुनाव में उनकी ड्यूटी लगी थी। उन्होंने सुबह वोट देकर ड्यूटी पर जाने की इजाजत मांगी। वह सुबह-सुबह मतदान स्थल पर पहुंच गए और जल्दी मतदान करवाने का निवेदन किया। मतदान पार्टी ने रजिस्टर खोलकर उन्हें पर्ची दी तथा मतदान करते ही इतिहास बन गया और मास्टर श्याम सरण नेगी आजाद भारत के पहले मतदाता बन गए।

नेगी का जीवन परिचय

श्याम सरण नेगी का जन्म जुलाई 1917 को किन्नौर जिले के कल्पा में हुआ है। वह 10 साल की उम्र में स्कूल गए, इनकी पांचवीं तक की पढ़ाई कल्पा में हुई। इसके बाद वह पढ़ाई करने के लिए रामपुर गए। उस समय सुविधा का अभाव होने के कारण रामपुर जाने के लिए पैदल तीन दिन लगते थे। उन्होंने नौवीं कक्षा तक की पढ़ाई रामपुर में ही की। इसके बाद उम्र ज्यादा होने के कारण इनको दसवीं कक्षा में प्रवेश नहीं मिला। नेगी ने 1940 से 1946 तक वन विभाग में वन गार्ड की नौकरी की। उसके बाद शिक्षा विभाग में चले गए और कल्पा लोअर मिडल स्कूल में अध्यापक बने।

The post उपचुनाव: देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी के स्वागत के लिए बिछाया गया रेड कारपेट appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव 2021: 3047 दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल साइनेज फीचर की सहायता से कर सकेंगे मतदान
शिमला–  हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन में 3047 दृष्टिबाधित मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। दृष्टिबाधित मतदाताओं को मतदान के दौरान सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र में 2718 दृष्टिबाधित मतदाता चिन्हित किए गए हैं। इनमें भरमौर निर्वाचन क्षेत्र में 88, लाहौल-स्पीति में 78, मनाली में 74, कुल्लू में 140, बंजार में 128, आनी में 183, करसोग में 287, सुंदरनगर में 84, नाचन में 157, सिराज में 313, द्रंग में 80, जोगिंदरनगर में 127, मंडी में 194, बल्ह में 199, सरकाघाट में 160, रामपुर में 286 तथा किन्नौर निर्वाचन क्षेत्र में 140 मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उप-चुनावों के लिए 329 दृष्टिबाधित मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जिनमें अर्की विधानसभा क्षेत्र में 125, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 129 तथा फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 75 दृष्टिबाधित मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के साथ ब्रेल साइनेज (पहचान सूचक) फीचर जोड़ा गया है। इस सुविधा के उपलब्ध हो जाने से ब्रेल लिपि का प्रयोग करने वाले ऐसे दृष्टिबाधित मतदाता बिना किसी सहयोगी की सहायता के स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र में ब्रेल लिपि में अंकित बैलेट पेपर शीट भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि उप-निर्वाचन के लिए चुनाव प्रचार के दौरान प्लास्टिक से बने पदार्थों के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है, जिसमें पोस्टर, बैनर सहित एकल प्रयोग में आने वाले अन्य प्लास्टिक की वस्तुएं इत्यादि शामिल हैं। इसके लिए भी संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

The post उपचुनाव 2021: 3047 दृष्टिबाधित मतदाता ब्रेल साइनेज फीचर की सहायता से कर सकेंगे मतदान appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव 2021: नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, मैदान में बचे 18 प्रत्याशी
शिमला–  हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. पालरासु ने बताया कि मंडी लोकसभा क्षेत्र और फतेहपुर, अर्की व जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो गई। नामांकन-पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि, 13 अक्तूबर, 2021, तक किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से छः उम्मीदवारों में भाजपा के  ब्रिगेडियर कुशाल चंद ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रतिभा सिंह, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुन्शी राम ठाकुर और निर्दलीय उम्मीदवार अनिल कुमार व सुभाष मोहन स्नेही शामिल हैं।

अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रत्न सिंह पाल, कांग्रेस पार्टी के संजय अवस्थी और निर्दलीय जीत राम प्रत्याशी हैं।

उन्होंने बताया कि फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों में भाजपा के बलदेव ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी और निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ. अशोक कुमार सोमल व डाॅ. राजन सुशान्त शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों में भाजपा की नीलम सरैईक, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रोहित ठाकुर, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा और सुमन कदम शामिल हैं।

The post उपचुनाव 2021: नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, मैदान में बचे 18 प्रत्याशी appeared first on हिमाचल वॉचर.

अर्की से भाजपा प्रत्याशी पर 70,000 रुपए ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश के बावजूद बागवान को दे रहे केवल धमकियां
सोलन– हिमाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा उपचुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा के एक दिन पहले ही अर्की विधान सभा से प्रत्याशी रतन सिंह पाल विवादों में घिर गए है। कोटखाई के बागवान राजिंदर चौहान ने रतन सिंह पाल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने कुछ तथ्य भी प्रस्तुत किये हैं और कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि सरकार दोषी आढ़तियों व खरीददारों के प्रति कोई कार्यवाही नहीं कर रही हैं।

चौहान ने कहा कि वह एक छोटे से किसान हैं और उन्होंने वर्ष 2005 में रतन फ्रूट कंपनी, शॉप न. 24 न्यू सब्जी मंडी, सोलन, जिसके मालिक रतन सिंह पाल, जो भाजपा के नेता हैं और राज्य सहकारी विकास परिषद के अध्यक्ष तथा अर्की से भाजपा के प्रत्याशी रहे हैं, को सेब बेचे थे। इन्होंने उस समय राजिंदर चौहान का करीब 70,000 रूपए का बकाया भुगतान करना था, परंतु वह आज तक नहीं किया गया और उल्टा धमकियां देने लगे कि जो करना है करो, मैं पैसे नहीं दूंगा।

चौहान ने कहा कि “मैं 2006 में कंज्यूमर फोरम में गया तथा 2010 में सिविल कोर्ट ठियोग में मामला शिफ्ट किया गया तथा 29 दिसम्बर 2012 को कोर्ट का निर्णय मेरे पक्ष में आया तथा कोर्ट ने 90,000 रुपए का भुगतान करने का आदेश पारित किया। लेकिन आढ़ती रतन सिंह पाल ने कोर्ट के आदेश को भी नहीं माना और मेरे पैसे आज तक नहीं दिए हैं।”

चौहान ने कहा कि इसके बाद सेब बागवानों के लिए उच्च न्यायालय के आदेश पर बनी SIT में शिकायत दी गई परन्तु वहाँ से भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सचिवालय में सरकार में बैठे लोगों से भी शिकायत की गई परन्तु आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। चौहान ने कहा कि “आज तक मेरा इस कार्यवाही में एक लाख रुपए खर्च हो गए हैं परन्तु मुझे न्याय नहीं मिला रहा है।”

राजिंदर चौहान ने प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वह तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप कर रतन सिंह पाल आढ़ती से उनका बकाया भुगतान तुरंत करवा कर न्याय प्रदान करें और ऐसे किसानों का शोषण करने वाले व्यक्ति को सरकार संरक्षण प्रदान न करे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार समय रहते इनके बकाया भुगतान नहीं करती और दोषी आढ़ती के विरुद्ध कार्यवाही नहीं करती है तो वह अपनी मांग को लेकर किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं और इसके लिए आढ़ती रतन सिंह पाल व प्रदेश सरकार जिम्मेवार होंगी।

हिमाचल किसान सभा ने भी बकाया भुगतान को लेकर सरकार का विरोध किया है तथा इनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। किसान सभा ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में APMC कानून, 2005 की खुली अवहेलना कर आढ़तियों व खरीददारों के द्वारा इसकी धज्जियां उड़ाई जा रही है और सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी है। इससे सरकार का किसान विरोधी और आढ़तियों व खरीददारों के प्रति सहानुभूति पूर्ण रवैया स्प्ष्ट होता है।

The post अर्की से भाजपा प्रत्याशी पर 70,000 रुपए ठगी का आरोप, कोर्ट के आदेश के बावजूद बागवान को दे रहे केवल धमकियां appeared first on हिमाचल वॉचर.

उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित, मंडी लोकसभा सीट से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को मिला टिकट
शिमला– हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। मंडी लोकसभा सीट से कारगिल युद्ध के हीरो सेवानिर्वित ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को टिकट मिला है। इनकी टक्कर में कांग्रेस से स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह उम्मीदवार है। कोटखाई विधान सभा क्षेत्र से नीलम सरैक, फतेहपुर से बलदेव ठाकुर तथा अर्की से रतन सिंह पाल को टिकट मिला है।

कोटखाई विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम सरैक के मुकाबले में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल के पोते रोहित ठाकुर उमीदवार है। वहीं भाजपा ने स्वर्गीय नरेंदर ब्राक्टा के बेटे चेतन ब्राक्टा को दरकिनार कर दिया है।

अर्की विधान सभा क्षेत्र से रतन सिंह पाल को टिकट मिला है जो 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्व.वीरभद्र सिंह से हारे थे।  रतन सिंह पाल के मुकाबले कांग्रेस से संजय अवस्थी उमीदवार है। टिकट मिलने के साथ -2 रतन सिंह पाल विवादों में भी घिर गए हैं। इन पर कोटखाई के एक बागवान ने 70,000 रुपए ठगी का आरोप भी लगाया है।

फतेहपुर विधान सभा क्षेत्र से बलदेव ठाकुर को टिकट मिला है। इन्होने 2017 में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। बलदेव ठाकुर की टक्कर में कांग्रेस के स्व.सुजान सिंह पठानिया के पुत्र भवानी सिंह पठानिया उमीदवार है।

The post उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित, मंडी लोकसभा सीट से ब्रिगेडियर खुशाल सिंह को मिला टिकट appeared first on हिमाचल वॉचर.

कांग्रेस ने उप चुनावों के लिए प्रत्यशियों के नाम किए घोषित, मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह उम्मीदवार
शिमला– अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले चार उप चुनावों में पार्टी प्रत्यशियों के नामों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष  सोनिया गांधी की स्वीकृति के बाद केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी महासचिव मुकल वासनिक ने प्रदेश में पार्टी प्रत्यशियों की सूची जारी की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व सासंद प्रतिभा सिंह पार्टी प्रत्याशी बनाई गई हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र से संजय अवस्थी, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर व फतेहपुर चुनाव क्षेत्र से भवानी सिंह पठानिया पार्टी प्रत्याशी घोषित किये गए है।

राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने सत्तारुढ़ भाजपा से पहले प्रत्याशी घोषित करने में बाजी मार ली है। उन्होंने दावा किया कि वह इन उपचुनावों में भी भाजपा को पटखनी देगी और चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस के सभी संगठनों से  एकजुट होने का आह्वान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों से एकजुट होकर चार उप चुनावों में उतरने को कहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अग्रणी संगठनों की चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रदेश में होने जा रहें इन उप चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरना है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों की एक सयुंक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए दत्त ने कहा कि प्रदेश में होने वाले यह उप चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की पहली परीक्षा होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने फ्रंटल सगंठनों के प्रमुखों का आह्वान किया की उन्हें अपने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए चुनाव प्रचार में उतरना है।

The post कांग्रेस ने उप चुनावों के लिए प्रत्यशियों के नाम किए घोषित, मंडी लोकसभा सीट से प्रतिभा सिंह उम्मीदवार appeared first on हिमाचल वॉचर.

महिला कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को करेगी जागरूक, उपचुनावों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी रहेगी प्रमुख मुद्दा
शिमला– हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी प्रदेश में होने जा रहें उपचुनावों में प्रमुख मुद्दा होगी। महिला कांग्रेस ने दावा किया है कि कांग्रेस इस उपचुनाव में भी जीतेगी और अगले साल 2022 में होने वाले चुनावों में भी जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है उससे गृहणियों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। आज खाना पकाने की गैस से लेकर तेल व दाल के मूल्य आसमान छू रहें हैं, और भाजपा सरकार सोई हुई है। आम लोगों को अपने परिवार के लिए दो वक्त का खाना जुटाना भी मुश्किल हो गया है।

जैनब चंदेल ने कहा कि देश व प्रदेश में महिलाओं पर अत्यचार लगातार बढ़ रहे है। भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा पूरी तरह झूठा साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे बेटियों की सुरक्षा पूरी तरह राम भरोसे है। देश मे 28.53% बलात्कार के मामलें तथा 90.21% मामले अपहरण के बढ़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए तीन काले कृषि कानून किसानों पर थोपे गए है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

The post महिला कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को करेगी जागरूक, उपचुनावों में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी रहेगी प्रमुख मुद्दा appeared first on हिमाचल वॉचर.