आनन-फानन में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फजीहत से बचाने के लिए प्रेमकुमार धूमल को हिमाचल के लिए चेहरा घोषित किया। Archives - हिमाचल वॉचर

मोदी को फजीहत से बचाने के लिए धूमल काे बनाया बलि का बकरा: चौहान
शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने आज भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की करारी हार होने वाली है।

भाजपा के नेता इसे भांप चुके हैं और फिर जाकर आनन-फानन में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फजीहत से बचाने के लिए प्रेमकुमार धूमल को हिमाचल के लिए चेहरा घोषित किया।

चौहान ने आज वीरवार को यहां कहा कि देशभर में भाजपा नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रही है और उनके नाम पर ही चुनाव जीत रही है। हिमाचल में भाजपा की मोदी सरकार ने केंद्रीय खुफिया जांच ऐजेंसियों की रिपोर्ट के बाद अपनी रणनीति बदली और अब वह मोदी की खराब होती छवि को बचाने में लग गई है।

इसके लिए भाजपा ने प्रेमकुमार धूमल को चेहरा घोषित कर विधानसभा चुनाव में मिलने वाली हार के लिए बलि का बकरा बनाया है।

संजय सिंह चौहान ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है और यह भाजपा जान चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग भाजपा की मोदी सरकार से तंग हो चुके हैं, क्योंकि केंद्र सरकार केवल जुमलेबाजी कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज महंगाई के कारण लोग परेशान है और इसका कोई जवाब मोदी सरकार नहीं दे रही है। चौहान ने कहा कि मोदी सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में और बढ़ोतरी कर दी है। इससे उसने आम जनता पर और बोझ लाद दिया है।

उन्होंने कहा कि जीएसटी के कारण हिमाचल के छोटे-छोटे व्यापारी तंग है और उनका कारोबार चौपट हो गया है और अब विधानसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर जीतेगी और हिमाचल में सरकार बनाएगी।

The post मोदी को फजीहत से बचाने के लिए धूमल काे बनाया बलि का बकरा: चौहान appeared first on हिमाचल वॉचर.