आगजनी Archives - हिमाचल वॉचर

कुल्लू में आगजनी से अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख, सर्दी के मौसम में लोग हुए बेघर
कुल्लू– प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी विकास खंड की करशैईगाड़ पंचायत के गांव खाटू में आग लगने से छः कमरों का अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। यह आग की घटना मंगलवार रात अढ़ाई बजे के करीब हुई है। इस आगजनी में जो मकान जला है उसमें प्रभावित ग्रामीण मनसा राम, बेली राम और ताबे राम का परिवार रहता था, जो इस घटना के बाद सर्दी के मौसम में बेघर हो गए हैं।

उन्होंने मकान को आग से बचाने के लिए गॉंव वालों की मदद भी ली लेकिन आग की भयानक लपटों के आगे उनके सारे प्रयास विफल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में आगजनी की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को भी दी, लेकिन आग इतनी तेजी से भड़की कि पल भर में ही मकान जलकर राख हो गया। इस दौरान मकान के अंदर रखा सारा सामान भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया है। इस आगजनी के कारण किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस हादसे में करीब 40 लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया है कि आगजनी की सूचना मिलने के बाद एसडीएम आनी को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आनी प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता की जाएगी।

ये भी पढ़ें: कुल्लू जिले में आग से 27 घर और 26 गौशालाएं जलकर राख, सड़क न होने से नहीं पहुँच पाया अग्निशमन वाहन

बता दें कि इससे पहले शनिवार 11 दिसंबर को भी कुल्लू जिले की सैंज घाटी की गाड़पारली पंचायत के मझाण गांव में आग लगने से 27 घर और 26 गौशालाएं जलकर राख हो गई थी। आगजनी की इस घटना में भी करीब नौ करोड़ रुपये के सामान का नुकसान हुआ था।

The post कुल्लू में आगजनी से अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख, सर्दी के मौसम में लोग हुए बेघर appeared first on हिमाचल वॉचर.

हिमाचल: कुल्लू जिले के मलाणा गाँव में 16 घर जलकर राख, 38 परिवार हुए बेघर
कुल्लू-हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मलाणा गाँव में मंगलवार रात को आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें  करीब 16 घर आग कि चपेट में आकर राख हो गए हैं, जिससे लगभग 150 लोग प्रभावित हुए हैं। लेकिन अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। इस घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है । यहाँ पर अधिकतर मकान लकड़ी के बने हुए थे जो बुरी तरह से जलकर राख हो गए हैं ।

इस घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई तथा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची गई थी, लेकिन गांव तक सड़क न होने के कारण वाहन गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खड़े करने पड़े। विभाग की टीम जब पैदल चलकर गांव तक पहुंची, तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने भी आग को काबू करने का पूरा प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इस घटना के कारण 38 परिवार बेघर हो गए।

दमकल विभाग के फायर अफसर दुर्गा सिंह ने बताया कि इस घटना की खबर मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, पर अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घटना स्थल का दौरा कर प्रभावित परिवारों को तुरन्त राहत और पुनर्वास उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने अन्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया है।

The post हिमाचल: कुल्लू जिले के मलाणा गाँव में 16 घर जलकर राख, 38 परिवार हुए बेघर appeared first on हिमाचल वॉचर.