आईएनएस रणवीर Archives - हिमाचल वॉचर

आईएनएस रणवीर विस्फोट में हमीरपुर के सुरेंद्र ढटवालिया समेत तीन नौसनिक शहीद
शिमला- मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड पर मंगलवार को एक हादसा हो गया जिसमें नौसेना के तीन नौसैनिकों शहीद हो गए है और 11 नौसैनिक घायल हुए हैं। यह हादसा आईएनएस रणवीर पर हुआ जिसके आंतरिक कंपार्टमेंट में विस्फोट हो गया। हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के सठवीं गांव के जवान सुरेंद्र ढटवालिया(47) के साथ अन्य दो और नौसैनिक एमसीपीओ कृष्ण कुमार और एमसीपीओ एके सिंह भी शहीद हुए हैं।

घायल जवानों का नौसेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। नौसेना अध्यक्ष एडमिरल आर हरि कुमार ने शहीद हुए नौसैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

भारतीय नौसेना ने बयान में कहा,की मुंबई नौसैन्य डॉकयार्ड में हुई यह घटना  दुर्भाग्यपूर्ण है। आईएनएस रणवीर के एक आंतरिक कक्ष में विस्फोट के कारण नौसेना के तीन कर्मियों की मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि जहाज के चालक दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और जल्दी ही स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। दुर्घटना में कोई खास भौतिक नुकसान नहीं हुआ है

शहीद सुरेंद्र ढटवालिया अपने पीछे माता केहरो देवी, पत्नी नीलम कुमारी एवं दो बेटियां अंशिका तथा काजल को छोड़ गए हैं । शहीद ढटवालिया पिछले 28 वर्षों से भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

Adm R Hari Kumar #CNS & all personnel of #IndianNavy extend heartfelt condolences to the families of Krishan Kumar MCPO I, Surinder Kumar MCPO II & AK Singh MCPO II, who succumbed to injuries in the unfortunate incident onboard INS Ranvir.
We stand by you in this difficult times. pic.twitter.com/yDp1rjTGoq

— SpokespersonNavy (@indiannavy) January 19, 2022

एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने बताया कि शहीद की पार्थिव शरीर बुधवार रात दिल्ली पंहुचा है । परिजन पार्थिव देह को लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। वीरवार को शहीद का अंतिम संस्कार हो सकता है।

आपको बता दे कि आईएनएस रणवीर पूर्वी नौसेना कमान से नवंबर 2021 से क्रॉस कोस्ट ऑपरेशनल तैनाती पर था और जल्द ही बेस पोर्ट पर लौटने वाला था। विस्फोट कैसे हुआ इसके कारणों की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इनक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

विध्वंसक आईएनएस रणवीर 28 अक्तूबर, 1986 को भारतीय नौसेना में शामिल हुआ था। हथियारों और सेंसर से लैस यह 30 अधिकारियों और 310 नाविकों के एक दल द्वारा संचालित है। इसमें सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल, विमान भेदी और मिसाइल रोधी टारपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेट लांचर हैं।

The post आईएनएस रणवीर विस्फोट में हमीरपुर के सुरेंद्र ढटवालिया समेत तीन नौसनिक शहीद appeared first on हिमाचल वॉचर.