अर्थव्यवस्था Archives - हिमाचल वॉचर

नोटबंदी मात्र चुनिंदा उद्योगपतियों व भाजपा से सम्बधित लोगों को फायदा पंहुचाने वाला फैसला: कांग्रेस
शिमला-  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में नोटबन्दी के कारण आम जनता को हुई परेशानी के खिलाफ जनवेदना सम्मेलन (विस्तारित बैठक) का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने की। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने कहा कि केन्द्र की भाजपा नेतृत्व सरकार द्वारा नोटबंदी का लिया गया फैसला स्वतंत्र भारत का एक काला अध्याय माना जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश के गरीब लोगो, बेरोजगारों, महिलाओं, बजुर्गो, मरिजों व किसानों को मुश्किलों का सामना करना पडा, जिसके चलते देश में मंहगाई, बेरोजगारी और  अर्थव्यवस्था में आज तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। उन्होंनें कहा कि ये फैसला मात्र चुनिदा उद्योगपतियों व भाजपा से सम्बधित लोगों को फायदा पंहुचाने वाला फैसला था।

कांग्रेस का यह भी कहना है कि प्रदेश की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किये गये लगभग सभी वायदों को पूरा कर लिया है। उन्होंनें कहा कि जो बेरोजगारी भत्ते के मुद्दे पर आम सहमति बनाकर बहुत जल्द पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री से मिलेगा तथा इसका स्वरूप क्या हो चर्चा कर समाधान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं चैयरमैन मीडिया विभाग नरेश चैहान ने सम्मेलन की जानकारी देते हुए कहा कि सम्मेलन में नोटबन्दी के कारण आम जनता को हुई परेशानी पर सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होनें कहा कि नोटबन्दी के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी के कहे के विपरित देश में आर्थिक अराजकता व बेरोजगारी और अधिक बडी है।

कांग्रेस ने कहा कि इसके अलावा सम्मेलन में प्रदेश सरकार की चार साल की उपलब्धियों व विकास कार्यो को कांग्रेस का कार्यकर्ता किस तरह से आम जनता के बीच प्रचार प्रसार करने और साथ ही केन्द्र की सरकार की ढाई पौने तीन साल की विफलताओं से प्रदेश की जनता को अवगत करवाने के लिए रोड मैप तैयार करने, कांग्रेस के घोषणा पत्र और आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करने पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

फाइल चित्र: हिमाचल वॉचर

The post नोटबंदी मात्र चुनिंदा उद्योगपतियों व भाजपा से सम्बधित लोगों को फायदा पंहुचाने वाला फैसला: कांग्रेस appeared first on हिमाचल वॉचर.