अम्बेडकर पुस्तकालय Archives - हिमाचल वॉचर

अनुसूचित जाति परिवारों को सिलाई मशीन और उपकरणों की खरीद के लिए अनुदान राशि में प्रदेश सरकार ने की बढ़ोतरी
शिमला- हिमचाल सरकार ने प्रदेश में अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों को उपकरणों की खरीद पर अनुदान राशि 1300 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये और सिलाई मशीनों की खरीद के लिए अनुदान राशि 1800 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये कर दी है। इसके साथ ही संविधान निर्माता के सम्मान में प्रत्येक जिला में एक पुस्तकालय का नाम डाॅ.भीम राव अम्बेडकर पुस्तकालय करने की घोषणा भी सरकार की ओर से की गई है

शुक्रवार को धर्मशाला में आयोजित हिमाचल प्रदेश अनुसूचति जाति कल्याण बोर्ड की बैठक में जयराम ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अंबेडकर भवनों का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक 51 भवन निर्मित हो चुके हैं और शेष का निर्माण कार्य विभिन्न स्तरों पर पूर्ण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अम्बेडकर भवनों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए,क्योंकि यह भवन इस समुदाय के लिए बहुउपयोगी हैं। उन्होंने इन भवनों के प्रबन्धन के लिए स्थानीय स्तर पर योजना विकसित करने का भी सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं की समुचित सहभागिता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत बैकलाॅग पद भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है और अनुसूचित जाति समुदायों के प्रति अत्याचार के मामलों में पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य अनुसूचित जाति निगम इन समुदायों के युवाओं को स्वरोजगार परियोजनाएं शुरू करने के लिए अनुदानित दरों पर ऋण उपलब्ध करवा रहा है।

उन्होंने बताया कि गांवों में पेयजल,रास्तों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट इत्यादि लगाने के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया गया है और सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए निर्धारित वार्षिक आय की सीमा 35 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है कि समाज का प्रत्येक वर्ग भाईचारे की भावना से रहे क्योंकि इसी से समाज, प्रदेश और देश की उन्नति होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में किसी भी समुदाय के खिलाफ किसी भी प्रकार का भेदभाव सहन नहीं करेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के प्रसार के फलस्वरूप भेदभाव के मामलों में दिन-प्रतिदिन कमी आ रही है। उन्होंने अधिकारियों को अनुसूचित जाति बहुल्य गांवों की विकासात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

जयराम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 60 यूनिट तक बिजली खपत पर शून्य बिजली बिल की घोषणा से  अधिकतम लाभ अनुसूचित जाति समुदाय को हो रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक वर्ग भाईचारे की भावना से रहे क्योंकि इसी से समाज, प्रदेश और देश की उन्नति होती है,और राज्य सरकार प्रदेश में किसी भी समुदाय के खिलाफ किसी भी प्रकार का भेदभाव सहन नहीं करेगी।

उन्होंने अधिकारियों को अनुसूचित जाति बहुल्य गांवों की विकासात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

The post अनुसूचित जाति परिवारों को सिलाई मशीन और उपकरणों की खरीद के लिए अनुदान राशि में प्रदेश सरकार ने की बढ़ोतरी appeared first on हिमाचल वॉचर.